जन्मदिन मनाने किशोरी ने घर से चुराए 53 हजार रुपए के गहने, सराफा व्यापारी गिरफ्तार

Teenager steals jewelry worth Rs 53,000 from home to celebrate birthday, bullion trader arrested
जन्मदिन मनाने किशोरी ने घर से चुराए 53 हजार रुपए के गहने, सराफा व्यापारी गिरफ्तार
गोलमाल जन्मदिन मनाने किशोरी ने घर से चुराए 53 हजार रुपए के गहने, सराफा व्यापारी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दोस्त के साथ जन्मदिन मनाने के लिए एक किशोरी ने अपने ही घर से 53 हजार रुपए के गहने चुरा लिए। गहने बेचकर किशोरी ने पार्टी तो कर ली लेकिन जब घर वालों को गहने चोरी होने की जानकारी हुई और उससे पूछताछ की तो उसने एक फर्जी कहानी सुना दी। उसने बताया कि एक लड़का उसे अश्लील तस्वीरों के सहारे ब्लैकमेल कर रहा है और उसने गहने उसे दे दिए। लेकिन पुलिस ने जांच शुरू की तो सच्चाई सामने आ गई। मामले में पुलिस ने लड़की के दोस्त आलोक राऊत और चोरी के गहने खरीदने वाले सराफा व्यवसायी बासुकी वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। मामला ठाणे के घोड़बंदर इलाके का है। लड़की आजाद नगर इलाके में अपने परिवार के साथ रहती है। लड़की अपने माता-पिता के साथकापुरबावडी पुलिस स्टेनशन में मामले की शिकायत की थी।
 

सीनियर इंस्पेक्टर उत्तम सोनवणे के मुताबिक छानबीन शुरू हुई तो पुलिस को लड़की के दावों पर शक हुआ। जिस लड़के द्वारा उसने ब्लैकमेल किए जाने की बात बताई थी उस नाबालिग लड़के ने भी शुरूआत में हामी भरी और दावा किया कि एक सराफा व्यवसायी को उसने गहने बेंचे है। पुलिस ने सराफा व्यवसायी से पूछताछ की तो उसने इनकार लिया। सीसीटीवी की जांच में भी लड़के के दुकान पर जाकर गहने बेंचने के कोई सबूत नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने लड़की को भरोसे में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। लड़की ने बताया कि उसका और उसके दोस्त आलोक दोनों का तीन जनवरी को जन्मदिन था। जन्मदिन की पार्टी के लिए उसने गहने चुराकर चितलसर इलाके के सराफा व्यवसायी वर्मा को गहने बेंच दिए थे और मिले पैसे जन्मदिन की पार्टी में खर्च कर दिए। खुलासे के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 380 और 411 के तहत चोरी करने और चोरी की संपत्ति खरीदने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर राऊत और वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। लड़की को भी हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा गया है। 

 

Created On :   12 Jan 2023 9:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story