मौसम का मिजाज गर्म - रात का भी पारा चढ़ा

Temperature of the night also rose in Nagpur district
मौसम का मिजाज गर्म - रात का भी पारा चढ़ा
तापमान मौसम का मिजाज गर्म - रात का भी पारा चढ़ा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मौसम का मिजाज गर्म बना हुआ है। सर्दी के मौसम में गर्मी की मार पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री की वृद्धि हुई है। दिन तो पहले से गर्म चल रहा था, अब रात का पारा चढ़ने से रात में भी गर्मी का एहसास हो रहा है। सर्दी के मौसम में दिन हो या रात, हर वक्त पंखे का सहारा लेने काे मजबूर होना पड़ रहा है।  रविवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वैसे रविवार को दिन का तापमान 4 डिग्री गिरा, लेकिन दिन भर गर्मी का एहसास होता रहा। उत्तर-पूर्वी हवा आ रही है। सोमवार को मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा। ठंडी से राहत जारी रहेगी। 

Created On :   13 Feb 2023 6:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story