जेल में कैदी की मौत से तनाव  

Tension due to prisoners death in Wardha Jail
जेल में कैदी की मौत से तनाव  
वर्धा जेल में कैदी की मौत से तनाव  

डिजिटल डेस्क, वर्धा. जिला कारागृह में सजा काट रहे न्यायालयीन कैदी ईश्वर वांढरे की सोमवार 16 जनवरी की रात मौत हो गई।  जेल में सजा काट रहे कैदियों ने आरोप लगाया है कि ईश्वर दिल की बीमारी का मरीज था। इसकी जानकारी जेलर को थी। उसकी दवा समाप्त हो गई थी। जेल प्रशासन को जानकारी देने पर दवा जेल में पहुंच गई लेकिन ईश्वर तक नहीं पहुंची। जेलर ने भी अनदेखी की और इसी कारण कैदी की मौत हो गई। मामले की जांच करने की मांग की जा रही है।  
 

Created On :   17 Jan 2023 9:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story