तहसील में चोरों का आतंक कृषि सामग्री की चोरी से किसान परेशान

डिजिटल डेस्क, मूर्तिजापुर. तहसील में किसान कृषि सामग्री की चोरी से परेशान है। अज्ञात चोर कड़ाके की ठंड के दरमियान खेतों में घुसकर कृषि सामग्री की चोरी कर रहे हैं। यह घटना बढ़ जाने से किसानों की नींद उड़ गई है। तहसील में खेतों में बोर मशिनरी, स्प्रिंकलर के नोजल, केबल यह सामग्री अज्ञात चोर पार कर रहे हैं। इस घटनाओं की बढने के कारण किसान चिंता में नजर आ रहे हैं।इस तरह की घटनाएं ग्राम हातगांव और जामठी में घटी हुई है। इस परिसर के १२ से १५ किसानों के खेत में से स्प्रिंकलर के पीतल के नोजल की चोरी हो गई है। चोरी की घटनाओं के चलते किसानों का हजारों रूपए का नुकसान हो गया है। फिलहाल खेतों में फसलों को रात के समय पानी देना पड़ रहा है। किसान घर जाते ही कृषि सामग्री की चोरी होने से किसानों को ऐन समय पर फसलों को पानी देना कठीन हो रहा है। इस परिसर में रबी की चना, गेहूं समेत हरी सब्जियां, फल बागों को पानी देना पड़ रहा है। लेकिन चोरी की घटनाओं से ऐन समय पर किसानों को दूसरे किसानों से सामग्री लाकर पानी देना पड़ रहा है। हजारों रूपए की सामग्री चोरी होनी की घटनाओं से किसान परेशान नजर आ रहे हैं। जानकारी है कि संदीप कथलकर हातगाव इन्होंने मूर्तिजापुर शहर पुलिस थाने में रिपोर्ट दिया है कि उनके खेत में से स्प्रिंकलर के नोजल अज्ञात चोर ने पार किए है।
उनके खेत में आजु बाजु में भी किसान प्रदीप गुप्ता, जितेंद्र कथलकर,खुशाल इंगले, राजेंद्र महल्ले, सुनील मालानी, वईदखान मजीदखान, निलेश राऊत, अजय पातुर्डे के खेत में से भी स्प्रिंकलर के नोजल चोरी हो गए है। जिससे उनका हजारों रूपए का नुकसासन हो गया गया है। एक नोजल की कीमत ५०० से ६०० रुपए है। इस मामले में शहर पुलिस स्टेशन में अपराध दर्ज किया गया है। दूसरी घटना में मूर्तिजापुर ग्रामीण पुलिस स्टेशन अंतर्गत आनेवाले जामठी के किसान अक्षय राऊत, रामकृष्ण कथलकर, राजेश राऊत के खेत में से भी कुल ७३ पितल के नोजल चोरी हो गए है। इस घटना के बारे में भी पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। आगे की जांच चल रही है।
Created On :   13 Jan 2023 7:13 PM IST