राऊत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेगा ठाकुर

Thakur will file defamation case against Raut
राऊत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेगा ठाकुर
चेतावनी राऊत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेगा ठाकुर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। संजय राऊत ने जिस राजा ठाकुर को हमले की सुपारी देने का आरोप लगाया है उसने आरोपों को गलत बताते हुए राऊत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की बात कही है। मंगलवार को मीडिया ने फिलहाल जमानत पर छूटे राजा ठाकुर से उस पर लगे आरोपों पर प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उसने कहा कि उसके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप सरासर झूठे हैं। बता दें कि ठाकुर के खिलाफ ठाणे में हत्या समेत दर्जनभर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसे ठाणे के विटावा इलाके में साल 2011 में दीपक पाटील नाम के व्यक्ति की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा मिली है। साल 2019 से वह जमानत पर है। विधानसभा चुनावों के दौरान वह फरार था और पुलिस ने उसे येऊर से गिरफ्तार किया था। करीब दो सप्ताह पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद श्रीकांत शिंदे के जन्मदिन के अवसर पर ठाकुर की तरफ से कबड्डी स्पर्धा का आयोजन किया गया था और शहर में शिंदे पिता-पुत्र को बधाई देने वाले होर्डिंग लगाए थे तब से य राजा ठाकुर चर्चा में है।

अमृता फडणवीस ने कसा तंज

संजय राऊत के दावे पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसी दवा बनानी चाहिए जिससे लोग शांत रहे और महाराष्ट्र में शांति बनी रहे। लोग शांत रहेंगे तो विकास होगा। अमृता ठाणे में जेनेरिक मेडिकल स्टोर का उद्घाटन करने पहुंची थी इसी दौरान मीडिया ने उनसे राऊत को लेकर सवाल किया था।

Created On :   21 Feb 2023 8:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story