महिला की हत्या कर फांसी पर झूला छेडख़ानी का आरोपी, तीन माह पूर्व दर्ज कराई थी एफआईआर

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
रीवा महिला की हत्या कर फांसी पर झूला छेडख़ानी का आरोपी, तीन माह पूर्व दर्ज कराई थी एफआईआर

डिजिटल डेस्क,रीवा। जिले के गोविंदगढ़ थाना की शिवपुरवा चौकी अंतर्गत ग्राम गढ़वा में शुक्रवार की सुबह छेडख़ानी के आरोपी ने शिकायतकर्ता महिला की घर में घुसकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद आरोपी ने फांसी लगाकर खुद भी जान दे दी। इस घटना से पूरे गांव में सनाका खिंच गया।

घर में अकेली थी महिला-

गढ़वा गांव की निवासी सोमवती मिश्रा पति सच्चिदानंद 42 वर्ष की जिस समय हत्या की गई, वह घर पर अकेली थी। बताते हैं कि सुबह लगभग साढ़े आठ बजे आरोपी चंद्रमणि तिवारी महिला के घर पहुंचा और उस पर प्रहार किया। महिला द्वारा शोर मचाए जाने पर कुछ लोग जब घर से बाहर निकले तो आरोपी चंद्रमणि को वहां से जाते देखा। घर के अंदर जब लोग पहुंचे तो देखा कि वह खून से लथपथ थी।

मतदान केन्द्र में था पति-

शुक्रवार को पंचायत चुनाव की वजह से सभी लोग मतदान कार्य में व्यस्त थे। सेामवती का पति पोलिंग एजेंट था, इसलिए वह मतदान केन्द्र में रहा। बेटा भी मतदान केन्द्र में था। गांव के भी ज्यादातर लोग उस समय मतदान के लिए गए थे। इसी मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने यह कदम उठाया।

एसजीएमएच में मृत घोषित-

महिला पर जानलेवा हमला किए जाने की जानकारी मिलते ही मतदान केन्द्र से पति और बेटा मौके पर पहुंचे। जहां से उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तालाब के किनारे लगाई फांसी-

इस घटना के कुछ ही देर बाद पता चला कि आरोपी चंद्रमणि तिवारी 40 वर्ष का शव गांव में तालाब के किनारे आम के पेड़ पर झूल रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि महिला की हत्या करने के बाद वह आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने मौके पर जाकर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

न्यायालय में पेश हो गया था चालान-

मृतका ने मार्च माह में आरोपी चंद्रमणि के विरूद्ध गोविंदगढ़ थाना में छेडख़ानी की शिकायत की थी। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 का अपराध कायम किया था। पुलिस ने इस मामले का चालान भी न्यायालय में पेश कर दिया था।
 

Created On :   1 July 2022 3:19 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story