चालक को झपकी लगते ही कार पलटी, 9 जख्मी

The car overturned as the driver blinked, 9 injured
चालक को झपकी लगते ही कार पलटी, 9 जख्मी
हादसा चालक को झपकी लगते ही कार पलटी, 9 जख्मी

डिजिटल डेस्क, नागपुर. पचमढ़ी से चंद्रपुर जा रही टाटा सूमो चोर बाहुली, वंजारी माता मंदिर परिसर देवलापार में चालक को झपकी लगने पर पलट गई। टाटा सूमो विक्टा में सवार 9 लोग जख्मी हो गए। 6 घायलों को मेडिकल अस्पताल नागपुर रेफर किया गया है।  3 घायलों पर रामटेक में उपचार शुरू है। घटना की सूचना मिलते ही देवलापार के थानेदार प्रवीण बोरकुुटे सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। हादसा 17-18 फरवरी की रात 11 से तड़के 4.30 बजे के बीच हुआ। संतुलन बिगड़ने के बाद गड्ढे में पलटा वाहन : पुलिस के अनुसार तिरखुरा, महालगांव कालू, चंद्रपुर निवासी सारंग बालाजी कारमेंगे

(25) टाटा सूमो विक्टा (एम.एच.-31-सी.एस.-2260) का चालक है। वह गत 17 फरवरी को रात करीब 11 बजे पचमढ़ी से अपनी टाटा सूमो में सुनंदा बालाजी मसराम (40), उसके पति बालाजी राधेश्याम मसराम (45), प्रवीण नानाजी उइके (55), विनोद संभाजी येटे (40), लक्ष्मण बालाजी मसराम (30), सविता विनोद येटे (35) , अविनाश अशोक मसराम (22), मंगेश देवराव ननावरे (32) और अविनाश राजेंद्र बरड़े (23), तिरखुरा, महालगांव कालू, चंद्रपुर निवासी को लेकर चंद्रपुर जा रहा था। नेशनल हाइवे 44 से नागपुर की ओर आते समय 18 फरवरी को तड़के 4.30 बजे मौजा चोर बाहुली, वंजारी माता मंदिर के पास देवलापार में चालक को अचानक झपकी लगने से संतुलन बिगड़ गया और टाटा सूमो वाहन सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गया। 

बाल-बाल बचे चालक ने टोल नाके पर जाकर दी सूचना : दुर्घटना के बाद चालक सारंग कारमेंगे किसी तरह सड़क किनारे पहुंचा और और एक मोटरसाइकिल चालक से मदद लेकर खुमारी टोल नाका पर पहुंचा और घटना के बारे में टोल नाके पर जानकारी दी। टोल नाका कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचा। टाटा सूमो में फंसे लोगों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस से रामटेक स्थित शासकीय अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर जख्मी सुनंदा, विनोद, लक्ष्मण, सविता, मंगेश और अविनाश को मेडिकल अस्पताल नागपुर रेफर कर दिया गया। घायल प्रवीण, बालाजी और अविनाश मसराम का उपचार रामटेक के शासकीय अस्पताल में शुरू है। 

बिना इंश्योरेंस के चला रहा था वाहन : पुलिस सूत्रों के अनुसार टाटा सूमो चालक सारंग हादसे में बाल-बाल बच गया। वाहन चालक सारंग बिना इंश्योरेंस के वाहन चला रहा था। सूचना मिलने पर देवलापार के थानेदार प्रवीण बोरकुटे ने सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। कार चालक को हिरासत में लिया। घटना के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। देवलापार पुलिस मामले की जांच कर रही है।   

  

Created On :   19 Feb 2023 5:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story