अमृत महोत्सव पर प्रेरित काव्य पुस्तक में शामिल हुई पन्ना के शिक्षक की रचना

The composition of the teacher of Panna included in the inspired poetry book on Amrit Mahotsav
अमृत महोत्सव पर प्रेरित काव्य पुस्तक में शामिल हुई पन्ना के शिक्षक की रचना
पन्ना अमृत महोत्सव पर प्रेरित काव्य पुस्तक में शामिल हुई पन्ना के शिक्षक की रचना

डिजिटस डेस्क ,पन्ना। भारत सरकार द्वारा संचालित आजादी का अमृत महोत्सव से प्रेरित पुस्तक भारत ७५ में पन्ना नगर शहर के उत्कृष्ट महाविद्यालय में पदस्थ शिक्षक एवं कवि राजेश कुमार गुप्ता की कविता राष्ट्रपिता प्रकाशित हुई हँै। पुस्तक का प्रकाशन प्राची डिजिटल पब्लिकेशन उधम सिंह नगर उत्तराखण्ड द्वारा किया गया है। पुस्तक में देश-भर की ७५ कवियों की कविताये प्रकाशित हुई  हैं। देश-भक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रेत कवियों की उत्कृष्ट कविताओं के साथ प्रकाशित पुस्तक भारत ७५ को ओएनजी बुक आफ रिकॉड्र्स में शामिल किया गया है। प्रकाशित पुस्तक भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेंट की गई है। माध्यमिक शिक्षक के पद पदस्थ राजेेश कुमार गुप्ता वर्तमान में शासकीय शिक्षा महाद्यिालय छतरपुर मेंं प्रशिक्षणरत है। पन्ना शहर के शिक्षक मूलत: अजयगढ़ के निवासी है बहुमुखी प्रतिभा के धनी है। शिक्षण कार्य करते हुए साहित्य की अनेक विधाओं पर अपनी लेखनी चलाई है। उन्होंने कविता के अलावा निबंध, संस्मरण पत्र, साहित्य, डायरी लेखन आदि विधाओं पर भी लेखन कार्य किया है। वर्तमान में श्री गुप्त एक उपन्यास और हिंदी साहित्य का नया इतिहास पर लेखन कार्य कर रहे हैं।        ज्ञात हो कि राजेश कुमार गुप्त की अब तक अनेक लोकप्रिय एवं साहित्यिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। जिनमें इस पुस्तक के अलावा पंचरतन जन्मदात्री माँ जिद जीत की एवं मेरा गाँव विविधा संग्रह, इंद्रधनुष गद्य संग्रह दो टूक जिंदगी उत्तर आधुनिक काव्य एवं सोमालोब पुष्प काव्य संग्रह आदि शामिल हैं। इसके अतिरिक्त गुप्त जी ने कई पुस्तकों का संपादन भी किया है

Created On :   17 Feb 2022 9:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story