चौबिस घन्टे में जिले में २.७ मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

डिजिटल डेस्क, पन्ना। पन्ना जिले में मानसून को लेकर लोगों की चिन्तायें हर दिन बढ़ती जा रही र्है। आसमान में बादल बन जरूर रहे हैपरंतु बारिश के नाम पर बूंदा-बांदी तक ही जिले में बारिश की स्थिति बनी हुई है।पन्ना तहसील की हालत सबसे ज्यादा खराब है जहां पानी का भीषण जल संकट है अभी तक नाममात्र ९३ मिलीमीटर बारिश ही हुई है। बुधवार की शाम को जिला एवं पन्ना तहसील मुख्यालय में शाम को जब तेज बौछारों के साथ पानी का गिरना शुरू हुआ तो लोगों को लगा कि पानी से भरे राहत देने वाले बादल आ गये है परंतु पानी की जो तेंज बौछारों से अच्छे पानी की उम्मीद थी वह हवा के झोके के साथ ही पानी उड़ गया और मात्र ही पन्ना तहसील में मात्र ८ मिलीमीटर ही बारिश हुई। भू-अभिलेख कार्योलय से मिली जानकारी के अनुसार २४ घन्टे की अवधि ७ जुलाई सुबह ७ बजे से ८ जुलाई सुबह ७ बजे की अवधि के दौरान पन्ना जिले में मात्र २.७ मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की गई है। तहसील पन्ना में ८ मिलीमीटर,देवेन्द्रनगर में ७.७ मिलीमीटर,शाहनगर में २.२ मिलीमीटर एवं अजयगढ़ में ६.४ मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई शेष तहसीलों गुनौर,अमानगंज,पवई सिमरिया,शाहनगर,रैपुरा में बारिश नही हुई। १ जून से अब तक जिले में १६६.५ मिलीमीटर बारिश हुई है।
जिले बारिश की स्थिति मिलीमीटर में
तहसील २४ घन्टे में अब तक कुल
पन्ना ८.० ९३.०
देवेन्द्रनगर ४.७ २११.०
गुनौर ०.० १५५.०
अमानगंज ०.० २२०.६
पवई ०.० २९३.०
सिमरिया ०.० १०६.७
शाहनगर २.२ ११४.१
रैपुरा ०.० १९०.१
अजयगढ़ ६.४ ११५.०
Created On :   8 July 2022 5:20 PM IST