हर-हर महादेव के जयकारों से गूूँजे शिवालय

शिव समान दाता नहीं, शिव ही पालनहार हर-हर महादेव के जयकारों से गूूँजे शिवालय

डिजिटल डेस्क जबलपुर। श्रावण मास के पहले सोमवार पर पूरी संस्कारधानी शिव भक्ति में डूबी नजर आई। अल सुबह से ही शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारे गूँज उठे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंिदरों में जल चढ़ाने पहुँचे। नर्मदा तट से जलभर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक िकया। कई शिवालयों में मेले जैसा माहौल नजर आया। हवन-पूजन के साथ भंडारे भी आयोजित किए गए। दिन भर मंदिरों में उत्सव जैसा माहौल रहा। रुद्राभिषेक, पूजन-हवन का सिलसिला रात तक चलता रहा। घरों में भी अभिषेक पूजन के कार्यक्रम संपन्न हुए।
स्वयंभू गुप्तेश्वर महादेव मंदिर
स्वयंभू गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में पहुँचे श्रद्धालुओं ने स्वयंभू महादेव का जलाभिषेक किया। दूर-दराज से पहुँचे श्रद्धालुओं के चलते मेले जैसा माहौल रहा। भगवान भोलेनाथ का पुष्प शृंगार कर महाआरती एवं पूजन किया गया। देर रात तक मंदिर में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। मान्यता है िक वनवास के दौरान भगवान श्रीराम अनुज लक्ष्मण और सीता के साथ जाबालि ऋषि से मिलने माँ नर्मदा तट पर आए थे। इसी दौरान उन्होंने अपने आराध्य महादेव का पूजन वंदन किया था, जिसके लिए रेत से शिवलिंग का निर्माण किया था। गुप्तेश्वर मंदिर को रामेश्वरम के उपलिंग स्वरूप का मंदिर भी कहा जाता है।
शिव पूजन से मिलती है सुख-समृद्धि
श्रावण मास में भगवान महादेव की आराधना करने से सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। मन प्रसन्न होने के साथ शरीर आरोग्य होता है। उक्त उद््गार डॉ. स्वामी नरसिंहदास महाराज ने शास्त्री ब्रिज स्थित नरसिंह मंदिर में आयोजित रुद्राभिषेक के दौरान व्यक्त िकए। नरसिंह मंदिर के अलावा गीताधाम, ग्वारीघाट में भी श्री पारदेश्वर महादेव का अभिषेक िकया गया। पूजन के दौरान आचार्य रामफल शास्त्री, कामता गौतम, संजय शास्त्री, आचार्य अनूप देव, जितेंद्र तिवारी, अमित तिवारी आदि उपस्थित रहे।
भोलेनाथ हैं सामाजिक समरसता के देवता
भगवान भोलेनाथ सामाजिक समरसता के देवता हैं। उनके समक्ष न कोई ऊँचा है और न ही कोई नीचा। दुष्ट काम करने वाले भी उनका पूजन कर पुण्य अर्जित कर सकते हैं। उक्त उद््गार स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि महाराज ने समन्वय सेवा केन्द्र में आयोजित रुद्राभिषेक के दौरान व्यक्त िकए। उन्होंने कहा िक अमोघ शिव कवच का पाठ करने से संकट दूर होते हैं। इस दौरान अमृतेश्वर महादेव का अभिषेक िकया गया। दिनभर केन्द्र में श्रद्धालुओं ने पहुँचकर पूजन-अर्चन किया।
कचनार सिटी मंिदर में पूजन
कचनार सिटी स्थित मंदिर में दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। नव निर्वाचित महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू भी शाम को महाआरती में शामिल हुए। उन्होंने गर्भगृह में पहुँचकर भगवान महादेव का पूजन किया। इस दौरान सीमा पचौरी, इशिता विश्वकर्मा, सीमा तिवारी, राधा गुप्ता, उर्मिला यादव आदि की मौजूदगी रही।
किया रुद्राभिषेक-
चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में सरस्वती कॉलोनी में रुद्राभिषेक िकया गया। पं. मोहित तिवारी के सान्निध्य में आयोजित पूजन में भगवान महादेव का दूध, दही, शहद से अभिषेक किया गया। इस अवसर पर सुरेश विश्वकर्मा, बाल किशन नामदेव, सुरेश गुप्ता, नरेश गुजराती, रामसेवक पटेल, श्याम मनोहर पटेल आदि उपस्थित रहे।

Created On :   18 July 2022 10:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story