- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- सार्वजनिक गणेश मंडलों को अब CCTNS...
सार्वजनिक गणेश मंडलों को अब CCTNS प्रणाली से जोड़ा जाएगा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में सार्वजनिक गणेश मंडलों को पंडाल में विराजमान करने के लिए अब पुणे से ऑनलाइन अनुमति लेनी पड़ेगी। सभी सार्वजनिक गणेश मंडलों में विराजमान होने वाले गणेशजी को सीसीटीएनएस प्रणाली से जोड़ा जाएगा, जिससे पुलिस को सार्वजनिक गणेश मंडलों में चल रही हर कार्यक्रम की गतिविधियों की जानकारी मिलते रहेगी।
पुलिस से मिली जानकारी के लिए शहर के सार्वजनिक गणेश मंडलों को इस बार सीसीटीएनएस प्रणाली से जोड़ा जाएगा। इसके लिए इन मंडलों को अब ऑनलाइन अनुमति अपर पुलिस महासंचालक, राज्य अपराध विभाग के अंतर्गत दी जाएगी। ऑनलाइन अनुमति के लिए सार्वजनिक गणेश मंडलों को www.mhpolice.maharastra.gov.in पर संपर्क करना होगा। इस बेवसाइट पर सार्वजनिक गणेश मंडलों को सारे दस्तावेज की जानकारी के साथ आवेदन करना होगा। इस बेवसाइट पर दिए गए प्रोफार्म में सारी जानकारी ऑनलाइन भरकर देनी होगी, तब सार्वजनिक गणेश मंडलों को अनुमति दी जाएगी।
इस प्रक्रिया के बाद ही संबंधित पुलिस थाने से सार्वजनिक गणेश मंडलों को अनुमति दी जाएगी। यह जानकारी अपराध शाखा पुलिस विभाग के उपायुक्त संभाजी कदम ने दी है। उन्होंने कहा कि इस दौरान किसी को कोई परेशानी होने पर वह मोबाइल पर संपर्क कर सकते हैं।
Created On :   5 Sept 2018 1:48 PM IST