कार्यक्रम से घर लौट रहे गायक की चाकू मारकर हत्या

हत्या के आरोपी गिरफ्तार कार्यक्रम से घर लौट रहे गायक की चाकू मारकर हत्या

डिजिटल डेस्क जबलपुर। रानीताल श्मशानघाट के समीप आर्केस्ट्रा में गीत गाने वाले 24 वर्षीय अजय कनौजिया की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। रविवार की देर रात हुई इस घटना की जानकारी सोमवार की सुबह 5 बजे उस समय उजागर हुई जब लोगों ने खून से लथपथ अजय की लाश देखी। खबर फैलते ही मृतक के परिजनों के साथ आसपास के सैकड़ों लोग और पुलिस मौके पर पहुँची। प्राथमिक जाँच के बाद पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जाँच की और तीन घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के पीछे गाँजा खरीदने के दौरान हुए तात्कालिक विवाद की बात सामने आई है।
लार्डगंज थाना प्रभारी मधुर पटेरिया ने बताया कि सोमवार की सुबह महेन्द्र कनौजिया ने सूचना दी थी िक उसका छोटा भाई अजय कनौजिया शादी-पार्टी में गाना गाता था। रविवार की रात करीब 8 बजे अजय एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में गाना गाने के लिए िनकला था। महेन्द्र के अनुसार वह अक्सर देर रात ही घर आता था, इसलिए 11 बजे तक उसका इंतजार करने के बाद सभी लोग सो गए थे। लेकिन रात 1 बजे उसके पिता मोतीलाल की नींद खुली और अजय के न आने की जानकारी उसे दी। जिसके बाद से वे लोग अजय की तलाश कर रहे थे। सुबह मोहल्ले वालों ने मुक्तिधाम में अजय की लाश पड़ी होने की जानकारी दी। जिसके बाद वे लोग वहाँ पहुँचे और पाया कि अजय का मोबाइल गायब था। महेन्द्र ने पुलिस को बताया िक अजय अविवाहित था और कलाकारों के बीच रहता था, वो हँसमुख और मिलनसार स्वभाव का था। इसलिए कभी भी उसका किसी से कोई िववाद नहीं होता था।
चश्मदीद ने खोला हत्या का राज
टीआई पटेरिया के अनुसार घटना के बाद आसपास के कई लोगों से पूछताछ की गई। इस दौरान एक युवक मिला िजसने बताया िक रात करीब 1 बजे वह काम से घर लौट रहा था, तभी मुक्तिधाम के पास अजय और क्षेत्र के युवराज करसा नाम के युवक के बीच कहासुनी हो रही थी। जिसके बाद पुलिस ने संदेही युवराज करसा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो युवक ने बताया िक अजय नशा करने के लिए अक्सर उससे गाँजा खरीदता था, रविवार की रात गाँजा खरीदी के पैसों को लेकर अजय से उसका विवाद हुआ। जिसमें उसने चायना चाकू से अजय पर हमला कर िदया और उसकी मौत होने पर वह उसका मोबाइल लेकर भाग गया। पुलिस ने चाकू और मोबाइल जब्त कर आरोपी युवराज को िगरफ्तार कर लिया है।

 

Created On :   18 July 2022 10:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story