वकील के घर में चोरी का पर्दाफाश- सेंट्रल जेल का फरार कैदी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार

Theft exposed in lawyers house - absconding prisoner of Central Jail arrested from Madhya Pradesh
 वकील के घर में चोरी का पर्दाफाश- सेंट्रल जेल का फरार कैदी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार
नागपुर  वकील के घर में चोरी का पर्दाफाश- सेंट्रल जेल का फरार कैदी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर. सक्करदरा क्षेत्र में एक वकील के घर मंे चोरी का पर्दाफाश करते हुए सक्करदरा पुलिस ने फरार आरोपी सोहेल सोनूलाल पंचेश्वर, निवासी जेवनारा, बरघाट, सिवनी, मध्यप्रदेश निवासी को करीब 6 माह बाद धरदबोचा। सोहेल सेंट्रल जेल का फरार कैदी है। लैपटॉप चोरी प्रकरण में वह नागपुर की सेंट्रल जेल में बंद था। कोरोनाकाल में कुछ समय के लिए छोड़े गए कैदियों में यह भी शामिल था। समय सीमा समाप्त होने के बाद सोहेल जेल जाने के बजाय फरार हो गया था और पहचान छिपाकर सिवनी के एक अतिदुर्गम क्षेत्र के गांव में रह रहा था। सक्करदरा पुलिस ने इसे खोज निकाला। इसे पकड़ने में हवलदार जयेश झाड़े, नीलेश पासट, सिपाही दीपक तर्हेकर, ओमप्रकाश मते ने महती भूमिका निभाई। 

पुलिस ने पीछा कर पकड़ा : पुलिस के अनुसार न्यू सूभेदार ले-आउट, सक्करदरा निवासी एड. सुरेंद्र चिंचबनकर (49) के घर में करीब 6 माह पहले चोरी हुई थी। सक्करदरा पुलिस ने शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया था। वरिष्ठ थानेदार धनंजय पाटील के नेतृत्व में छानबीन शुरू की गई। डीबी स्क्वॉड के प्रमुख पुलिस उपनिरीक्षक सचिन सावरकर ने सहयोगियों के साथ घटनास्थल  के आस-पास के फुटेज खंगाले। पश्चात गुप्त सूचना और फुटेज के आधार पर आरोपी सोहेल का पता लगा लिया। उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश के जेवनारा स्थित बरघाट थाना क्षेत्र में वहां की स्थानीय पुलिस की मदद से जेवनारा में खोज करते हुए छिपे आरोपी सोहेल तक पहुंच गई।  पुलिस से बचने के लिए आरोपी भागने लगा। पुलिस ने रात करीब 12 से 1 बजे के बीच पीछा कर उसे दबोच लिया। 

तलाशी में मिला जेल का मुक्त प्रमाण पत्र

तलाशी लेने पर उसके पास सेंट्रल जेल का आकस्मिक छोड़े जाने का मुक्त प्रमाण पत्र (कैदी नं.- 8158 सोहेल सोनूलाल पंचेश्वर) मिला। आरोपी से मोबाइल, 8500 रुपए नकद सहित 42,500 रुपए का माल जब्त किया गया है। नागपुर सेंट्रल जेल में उक्त नंबर के कैदी के बारे में पूछताछ में पता चला कि, सोहेल के खिलाफ वाठोड़ा थाने में लैपटॉप चोरी का मामला दर्ज है। वह सजा भुगत रहा था। कोरोनाकाल में संक्रमण को देखते हुए उसे सीमित समय के लिए छोड़ा गया था। आरोपी पर हुड़केश्वर थाने में भी चोरी का मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद दो और मामले उजागर हुए, जिसमें सोहेल वांछित है। 

 

Created On :   19 Feb 2023 5:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story