गहने चमकाने का झांसा देकर उड़ाए जेवर 

Theft jewelry on the pretext of shining jewelry
गहने चमकाने का झांसा देकर उड़ाए जेवर 
धोखाधड़ी गहने चमकाने का झांसा देकर उड़ाए जेवर 

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। सोने के जेवरात पाॅलिश करने की जानकारी देकर तीन तोले सोने पर हाथ साफ करने का मामला बल्लारपुर के फुलसिंग वार्ड में सोमवार की शाम उजागर हुआ है। इस संदर्भ में पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई। सोने के जेवरात पालिश करके देने के नाम पर दो व्यक्ति शहर में काले पल्सर से घूम रहे हैं। फूलसिंग वार्ड की एक महिला को कुछ जेवरात को पालिश कर दिखाए। संबंधित महिला ने जेवरात पालिश कराने हेतु उन्हें दिए महिला को घर से हलदी लाने कहा गया। इसी बीच महिला को चकमा देकर वह जेवरात लेकर फरार हो गए। इस संदर्भ में पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई। आगे की जांच पुलिस निरीक्षक उमेश पाटील कर रहे हैं। 

Created On :   21 Oct 2021 7:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story