- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- होमियोपैथी संस्थान के लिए सामूहिक...
होमियोपैथी संस्थान के लिए सामूहिक प्रयास हो

डिजिटल डेस्क, नागपुर | अखिल भारतीय होमियोपैथी संस्थान बनाने के विषय पर सामूहिक रूप से रास्ता निकाला जा सकता है। स्वास्थ्य से संबंधित विषय होने से इसके लिए राज्य सरकार व केंद्र सरकार मिलकर काम करेंगी। ऐसा केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा। कवि सुरेश भट सभागृह में मीट द प्रेस कार्यक्रम में वे बोल रहे थे।
प्रचार-प्रसार किया जा रहा
सोनोवाल ने बताया कि आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए आयुष मंत्रालय हर घर आयुर्वेद, हर दिन आयुर्वेद की तर्ज पर काम कर रहा है। आयुष मंत्रालय के माध्यम से अायुर्वेद के प्रति जागरुकता, जनसंवाद, प्रचार व प्रसार किया जा रहा है। 8 साल पहले आयुष मंत्रालय का गठन हुआ, तबसे योग और आयुर्वेद से लोगों को जोड़ने का निरंतर काम हो रहा है। भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में शक्ति समाहित है। इस शक्ति से दुनिया को अवगत कराना जरूरी है। इसमें आयुर्वेद का प्रमुखता से समावेश है, इसलिए इस दिशा में प्रयास हो रहा है।
कॉलेज के प्रस्ताव पर विचार होगा
एक सवाल के जवाब में सोनोवाल ने कहा कि जब राज्य सरकार नए आयुर्वेदिक कॉलेज का प्रस्ताव देगी, तो उस पर विचार किया जाएगा। राज्य में सरकारी आयुर्वेद कॉलेजों में सत्र 2022-23 स्नातक व स्नातकोत्तर प्रवेश प्रक्रिया पर पाबंदी और ठेका पद्धति पर प्राध्यापकों की भर्ती करने का निर्णय लिया गया है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह राज्य का विषय है। केंद्र द्वारा राज्य सरकार के प्रस्ताव का अनुमोदन किया जाता है। उन्होंने आयुर्वेद को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन व सरकार की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
Created On :   13 Nov 2022 8:26 PM IST