दूध के विवाद में डेयरी संचालक पर हुई थी फायरिंग

There was firing on the dairy operator in the milk dispute
दूध के विवाद में डेयरी संचालक पर हुई थी फायरिंग
कटनी दूध के विवाद में डेयरी संचालक पर हुई थी फायरिंग

डिजिटल डेस्क,कटनी। कोतवाली थाना अंतर्गत गायत्री नगर में सोमवार देर शाम डेयरी संचालक सौरभ सिंह के ऊपर दूध के विवाद पर ही आरोपी गोलू सिंह ने फायरिंग की थी। मंगलवार को आरोपी की तलाश कई जगहों पर पुलिस ने की। इसके बावजूद आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया। थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह ने बताया कि दुकानदार के बताए अनुसार गोलू शाम को नशे की हालात में डेयरी पहुंचकर दूध की मांग करने लगा। जब उसने मुफ्त में दूध देने से मना किया तो यह विवाद इस कदर बड़ा कि आरोपी सीधे फायरिंग कर दिया। गनीमत रही कि आरोपी नशे में रहा। जिसके चलते उसका निशाना चूक गया और गोली काउंटर में लगी। मालुम हो कि पुलिस प्रशासन ने गायत्री नगर पुलिया, एनकेजे मार्ग पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिया के ठीक पास पहले कभी चौकी की स्थापना की थी। यहां पुलिस जवान ड्यूटी पर मौजूद रहते थे। अब ऐसी व्यवस्था नहीं है। गाहे बगाहे घटना घटित हो जाने पर आबादी क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो जाता है।
 

Created On :   27 July 2022 7:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story