महालक्ष्मी को पहनाए गए गहने उड़ा ले गए चोर, दरवाजा खुला रख सोया था परिवार

Thieves stolen jewelery of god mahalaxmi, family slept with house door open
महालक्ष्मी को पहनाए गए गहने उड़ा ले गए चोर, दरवाजा खुला रख सोया था परिवार
महालक्ष्मी को पहनाए गए गहने उड़ा ले गए चोर, दरवाजा खुला रख सोया था परिवार

डिजिटल डेस्क,नागपुर। इन दिनों त्योहार चल रहे हैं। गणेशोत्सव व महालक्ष्मी का पर्व नागपुर में बड़े उत्साह से मनाया जाता है। त्योहार पर लोग अपने बेशकीमती आभूषण निकालते हैं। इसी मौके का फायदा उठाते हुए चोरों ने महालक्ष्मी को पहनाए गए आभूषण पार कर दिये।  लोहा व्यापारी समेत तीन लोगों के घरों में चोरों ने नकदी और आभूषणाें पर हाथ साफ कर दिया। विविध स्थानों पर हुई चोरी की घटनाओं को  सदर, अजनी और बर्डी थाने में दर्ज किया गया। 

रात को घर का दरवाजा खुला रखकर सोए थे सभी

बेलतरोड़ी स्थित वैद्य ले-आउट निवासी रेणुका सुरेश भुसारी (57) गृहिणी है। उनके पति का देहांत हो चुका है। पुत्र ट्यूशन क्लास लेता है। भुसारी परिवार में महालक्ष्मी की पूजा रहती है। इस कारण गुरुवार को भुसारी परिवार के सदस्यों ने महालक्ष्मी की स्थापना की। परिवार के सभी सदस्य आए हुए थे। रेणुका, उनकी देवरानी अलका और कल्पना ने भी अपने-अपने आभूषण मूर्ति पर चढ़ाए थे। रात में सभी लोग हॉल में सो गए। घर में पूजा होने से मुख्य दरवाजा बंद नहीं कया था। इस बीच गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात किसी ने खुले दरवाजे का फायदा उठाकर घर में प्रवेश किया और मूर्ति से लगभग 17 तोले के सोने के आभूषण चुरा लिए। आभूषण की कीमत 3 लाख रुपए बताई जा रही है। सुबह घटना का पता चलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। मामले की पुलिस को सूचना दी गई। आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच-पड़ताल की गई, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला।
 
नकदी और आभूषण से भरी दो थैलियां चोरी

सदर छावनी निवासी सुरेश चंदानी (53) लोहा व्यापारी है। गुरुवार को उन्होंने परिवार के साथ भोजन किया। परिवार में पत्नी, एक पुत्र और पुत्री है। बाद में सभी सदस्य अपने अपने कमरे में सोने के लिए चले  गए। इस बीच गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात किसी ने रसोईघर की खिड़की में से हाथ डालकर भीतर से बंद दरवाजा खोला। घर में अलमारी में रखीं दो थैलियां चुरा लीं। एक थैली में 25 हजार रुपए नकद और दूसरी थैली में सोने-चांदी के आभूषण थे। चोर ने कुल सवा आठ लाख रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय सदस्य घर में मौजूद थे, लेकिन गहरी नींद में थे। उन्हें सुबह घटना का पता चला। अज्ञात आरोपी के खिलाफ अजनी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।  

वानाडोंगरी स्थित महाजनवाड़ी निवासी वृषाली संजय जैतगुड़े (26) गुरुवार की शाम को सास के साथ पवनी से नागपुर आई। घर जाने के लिए मोर भवन से बस में सवार हुई। उसी समय भीड़-भाड़ का लाभ उठाकर किसी ने उसके कंधे पर लटकाई हुई बैग में से पर्स निकाल ली। पर्स में एक लाख रुपए कीमत के सोने के आभूषण थे। विविध स्थानों पर हुए इन प्रकरणों की शिकायत दर्ज की गई है। जांच जारी है। 

Created On :   7 Sep 2019 10:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story