नागपुर : इस कारण शहीदों की पार्थिव देह भेजी गई औरंगाबाद, इंडिगो फ्लाइट को नहीं मिली उतरने की इजाजत

This Causes Martyrdom solders body taken to Aurangabad instead of Nagpur
नागपुर : इस कारण शहीदों की पार्थिव देह भेजी गई औरंगाबाद, इंडिगो फ्लाइट को नहीं मिली उतरने की इजाजत
नागपुर : इस कारण शहीदों की पार्थिव देह भेजी गई औरंगाबाद, इंडिगो फ्लाइट को नहीं मिली उतरने की इजाजत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद संजय राजपूत  व नितीन राठोड़ का पार्थिव पहले दिल्ली से विमान से नागपुर एयरपोर्ट लाया जाना था, लेकिन शुक्रवार आधी रात के बाद कार्यक्रम में परिवर्तन कर दोनों शहीदों के पार्थिव नई दिल्ली से सीधे औरंगाबाद एयरपोर्ट ले जाने का निर्णय लिया गया। हालांकि जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शहीदों को नागपुर एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि देने की तैयारी कर रखी थी। 

इंडिगो फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट

मुंबई से नागपुर आनेवाले इंडिगो विमान को सुरक्षा कारणों से सुबह नागपुर एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं मिली। इस विमान को हैदराबाद डायवर्ट किया गया। सुबह 10 बजे नागपुर एयरपोर्ट पहुंचनेवाला यह विमान दोपहर 12.50 बजे नागपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली से वायुसेना के विशेष विमान से शनिवार सुबह 9.50 बजे नागपुर एयरपोर्ट पहुंचे। इसके पूर्व महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव भी मुंबई से नागपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे। प्रधानमंत्री की स्वागत के लिए राज्यपाल श्री राव, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी, पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले एयरपोर्ट पर मौजूद थे। इसके अलावा  दर्जन भर नौकरशाह भी वहां  उपस्थित थे। लिहाजा, सुरक्षा कारणों से मुंबई से नागपुर आनेवाले इंडिगो विमान को नागपुर एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं मिली। इंडिगो के विमान ने नागपुर के आसमान में कुछ देर तक चक्कर लगाया। 

एटीसी से उतरने की अनुमति नहीं मिली

एटीसी से उतरने की अनुमति नहीं मिलने पर विमान को हैदराबाद डायवर्ट कर दिया गया। सुबह 10 बजे नागपुर पहुंचनेवाला इंडिगो का यह विमान हैदराबाद से उड़ान भरकर दोपहर 12.50 बजे नागपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। कोलकाता व दिल्ली से सुबह नागपुर आने वाले इंडिगो के दोनों विमान आज किसी कारणवश नागपुर एयरपोर्ट पर नहीं पहुंचे। दोनों विमानों की उड़ान रद्द कर दी गई। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इंडिगो की तरफ से दोनों विमान रद्द करने की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। कोलकाता से आने वाला इंडिगो का विमान सुबह 6:05 को नागपुर पहुंचता है, जबकि दिल्ली से आने वाला इंडिगो का विमान सुबह 7:00 बजे नागपुर पहुंचता है
 

Created On :   17 Feb 2019 2:26 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story