यह गठबंधन नहीं, भ्रष्टाचारी दलों का ठगबंधन है - अनुराग ठाकुर

This is not an alliance, it is a thugbandhan of corrupt parties - Anurag Thakur
यह गठबंधन नहीं, भ्रष्टाचारी दलों का ठगबंधन है - अनुराग ठाकुर
विपक्षी एकजुटता की कोशिशें यह गठबंधन नहीं, भ्रष्टाचारी दलों का ठगबंधन है - अनुराग ठाकुर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. दिल्ली में जारी विपक्षी एकता की कवायद के बीच केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे हुए दल जब एक साथ आते हैं तो महाठगबंधन बनता है। लोग जानते हैं कि ना इनके पास कोई नीति है, ना नीयत और ना ही नेतृत्व। उन्होंने कहा कि इससे उनका भ्रष्टाचार नहीं छुपता।

ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आज जब देश-दुनिया में मोदी सरकार की नीतियों और विकासवादी नीयत का डंका बज रहा है, ऐसे में विपक्षी दल गठबंधन के नाम पर अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाए रखने के लिए एक मंच पर इकट्ठा हो रहे हैं। असल में यह गठबंधन नहीं, भ्रष्टाचारी दलों का ठगबंधन है। उन्होंने कहा कि जब नीयत में खोट हो तो जनता कभी वोट नहीं देती और यही इन दलों के साथ हो रहा है। जनता इन्हें बार-बार नकार रही है। जनता ने भ्रष्टाचारी दलों को नकार कर मोदी के नेतृत्व में दो बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का काम कर चुकी है और आगामी चुनावों में फिर कमल खिलेगा।

Created On :   12 April 2023 3:28 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story