- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- इस बार क्रिसमस के लिए डिफरेंट...
इस बार क्रिसमस के लिए डिफरेंट वेरायटी के केक की बढ़ी डिमांड

डिजिटल डेस्क, नागपुर। क्रिसमस के त्योहार पर सांता और केक का खास महत्व होता है। क्रिसमस के लिए घरों में भी तैयारियां चल रही हैं। इसके लिए खास फ्लेवर्स के केक बनाने की तैयारी की जा रही है। केक की डिमांड इन दिनों बढ़ गई है। क्रिसमस पर ईसाई समुदाय द्वारा केक काटकर इस पर्व को उत्साह से मनाया जाता है। हफ्तों पहले घरों में साफ-सफाई शुरू हो जाती है। घरों में स्पेशल केक और कुकीज बनाने के लिए महिलाएं इंटरनेट की भी मदद ले रही हैं। बेकरी में भी केक के ऑर्डर दिए जा रहे हैं, ताकि मनपसंद केक मिल सके। इस त्योहार में सांता क्लॉज, केक और क्रिसमस ट्री का विशेष महत्व होता है। क्रिसमस पर वॉलनट, प्लम, रस, लेमन पील, ऑरेंज पील, रेजिन, मिक्स फ्रूट, कोका, एगलेस केक्स की डिमांड ज्यादा होती है। केक के शेप पर विशेष ध्यान दिया जाता है। सांता, क्रिसमस ट्री के आकार के भी केक बनवाए जा रहे हैं।
गेस्ट के लिए स्पेशल
हाउस वाइफ परीन जॉर्ज के मुताबिक क्रिसमस हमारे लिए बहुत ही खास होता है। हम इसे बहुत ही खास अंदाज में मनाते हैं। क्रिसमस के लिए बच्चों ने सांता के शेप का प्लम केक ऑर्डर किया है। क्रिसमस के दिन घर पर बहुत सारे गेस्ट आते हैं। 20 किलो का केक बनवाने का ऑर्डर दिया है। प्लम केक सभी को पसंद है, इसलिए सबकी पसंद को ध्यान में रखकर प्लम केक बनवाया है। इसके अलावा ड्राई फूड से बनी पुडिंग मफेंस भी ऑर्डर की है।
घर पर ही बनाएंगे
हाउस वाइफ ज्योति मैथ्यूज का कहना है कि घर में डिफरेंट फ्लेवर्स के केक बनाने वाले हैं। इसके लिए इंटरनेट पर केक बनाने की विधि भी देखी है। केक बनाने के लिए सामान ले आए हैं। घर में चॉकलेट कुकीज, रम बिस्कुट, रम कुकीज, रोज कुकीज आदि बनाने की तैयारी है। मैं हर साल घर पर ही केक बनाती हूं, घर के बने केक की अलग बात होती है। इस बार मैंने कुछ नया करने की सोची है, इसलिए ऑनलाइन नई रेसिपी देखी है। नए फ्लेवर के साथ नए आकार का केक बनाना है। बड़े दिन व नए साल की खुशी है, इसलिए मैंने घर को क्रिसमस ट्री आदि से सजाने का निर्णय लिया है।
केक के आर्डर बढ़े हैं
दुकानदार दिनेश लालवानी ने बताया कि क्रिसमस त्योहार 25 दिसंबर को है। ईसाई समुदाय के साथ ही अब इस पर्व को हर समुदाय के लोग भी मनाते हैं। क्रिसमस पर अलग-अलग फ्लेवर्स के केक की डिमांड रहती है। साथ ही कुकीज और मफेंस के भी ऑर्डर आ रहे हैं। इस बार इटैलियन बिस्कुट और कुकीज की डिमांड ज्यादा है। प्लम केक,चॉकलेट केक, रम केक, फ्रूट केक के भी ऑर्डर हैं। इनको विभिन्न डिजाइनों में पसंद किया जा रहा है। सिंपल केक की कीमत 300 रुपए किलो से शुरू है। इसके साथ ही कुकीज 30 रुपए पर पीस है। बिस्कुट में भी सस्ते और महंगे दोनों तरह की वेरायटी है।
Created On :   23 Dec 2018 6:33 PM IST