- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- बौखलाए पाकिस्तान से मुंबई को खतरा,...
बौखलाए पाकिस्तान से मुंबई को खतरा, जयंत पाटील ने जताया अंदेशा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विधान परिषद में शेकाप के सदस्य जयंत पाटील ने कहा कि पाकिस्तान के आतंकी शिविरोंपर हमले के लिए भारतीय वायुसेना को बधाई लेकिन इस हमले के बाद अब पाकिस्तान का लक्ष्य मुंबई पर रहेगा। इसलिए मुंबई के समुद्री किनारों की सुरक्षा के बारे में ध्यान देना पड़ेगा। प्रदेश सरकार को समुद्र में अपने अधिकार क्षेत्र के दायरे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए।
अभिनंदन प्रस्ताव पारित
मंगलवार को विधान परिषद में सदन के नेता व प्रदेश राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटील ने भारतीय वायुसेना के एयर स्ट्राइक पर पेश किए गए अभिनंदन प्रस्ताव को पारित किया गया। पाटीलने कहा कि भारतीय वायुसेनाद्वारा पाकिस्तान से बदला लेने के बाद देश में सभी लोगों की छाती फूल गई है। यह हमारे लिए अभिमान की बात है। सदन में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडेने कहा कि भारत के एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान के लगभग 300 आतंकियों के मारे जाने की जानकारी सामने आयी है। उन्होंने कहा कि अभी तोभारतीय सेना ने केवल ट्रेलर दिखाया है, पूरी फिल्म तो बाकी है।
15 सालों में 150 से अधिक हमले
विधान परिषद में शिवसेना की सदस्य नीलम गोर्हेने कहा कि वायुसेना के शक्ति के लिए के लिए उन्हें बधाई, पर इस हमले का जवाब पाकिस्तान अलग-अलग तरीके से दे सकता है। मुंबई पर पाकिस्तान की नजर पहले से ही रही है। पाकिस्तान ने बीते 15 सालों में 150 से अधिक हमले किए हैं।
Created On :   26 Feb 2019 7:52 PM IST