पिस्तौल, 2 मैगजीन और 11 कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार

Three arrested with pistol, 2 magazines and 11 cartridges
पिस्तौल, 2 मैगजीन और 11 कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार
भंडारा पिस्तौल, 2 मैगजीन और 11 कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, अड्याल(भंडारा). अड्याल पुलिस थाने के तहत उत्तर दिशा में 15 किलोमीटर की दूरी पर बोरगांव से खापा जंगल क्षेत्र के पुल पर मंगलवार 3 जनवरी को रात 7.30 बजे के करीब अचानक गलती से गोली चली। गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे भंडारा के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। अड्याल पुलिस ने तीनों आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इनमें बेला ग्राम निवासी आशुतोष गेडाम (25), बोरगांव ग्राम निवासी विपिन रामटेके (25), मिथुन दहिकर (32) का समावेश है। आरोपियों के पास से एक पिस्तोल, 2 मैगजीन व 11 कारतूस इस प्रकार कुल 40 हजार 500 रुपए का माल बरामद किया। आरोपियों पर धारा 338 भा.दं.वि. की सहधारा 3, 25 भारतीय हथियार कानून के तहत मामला दर्ज किया है। बिना लाइसेंस अवैध तरीके से जानलेवा अग्नशस्त्र व कारतूस पास रखकर व फायर होकर खुद ही घायल होने से अपराध दर्ज करके जांच की गई व आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन यह वस्तुएं कहां से कब और कैसे व किस लिए लाई? इन सभी प्रश्नों की संपूर्ण जानकारी आरोपियों से नहीं मिली। एेसी और कितनी बंदूक अड्याल परिसर में है। यह चर्चा परिसर में शुरू है। इन वस्तुओं को कितने व्यक्तियों ने लाने के लिए मेहनत की। इसकी तलाश करने में अड्याल पुलिस को सफलता मिली है। चर्चा यह भी हो रही है कि, 4 महीने पूर्व इसी गांव में गोली चली थी। 

इसमें कितनी सच्चाई है। यह भी एक प्रश्न होकर इस संबंध पूछने पर एेसी किसी भी तरह की घटना इससे पहले यहां नहीं होने की बात थानेदार सुधीर बोरकुटे ने कही। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक लोहित मतानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भंडारा ईश्वर कातखेडे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी संजय पाटील के मार्गदर्शन में अड्याल पुलिस स्टेशन के थानेदार सुधीर बोरकुटे, हरीश्चंद्र इंगोले, गंगाधर आले, सुभाष रहांगडाले, भुमेशवर सिंगाडे, जितेंद्र वैद्य, संदीप नवरखेले आदि ने की। 

Created On :   6 Jan 2023 8:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story