नासिक में दर्दनाक हादसा : खाई में गिरी बस, तीन की मौत, 25 घायल

Three killed in Nasik Buss accident, including four years child
नासिक में दर्दनाक हादसा : खाई में गिरी बस, तीन की मौत, 25 घायल
नासिक में दर्दनाक हादसा : खाई में गिरी बस, तीन की मौत, 25 घायल

डिजिटल डेस्क, नाशिक। सुरगाणा तहसील में एक दर्दनाक हादसा हुआ। बोरगांव की गायदरी घाटी में बस खाई में जा गिरी। हादसे में तीन यात्रीयों की मौत हो गई। जबकी लगभग 25 यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान हिर ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सवार यात्री नवसारी से सप्तश्रृंगगढ़ जा रहे थे। इस दौरान चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित बस खाई में गिर गई। घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। 

मृतकों में 4 साल का बच्चा भी शामिल 
हादसे के शिकार मरनेवालों में दो महिलाएं ओर एक बच्चा, जिसकी उम्र 4 साल बताई जा रही है, शामिल हैं। देर रात दो बजे सुरगाणा तहसील के सापुतारा रोड़ पर बोरगांव स्थित घाटी में हादसे का शिकार हुई। हादसे की मुख्य वजह ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। जिसके कारण चालक से बस अनियंत्रित हो गई। 

बस चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया 
पेट्रोलिंग करनेवाले सुरगाणा पुलिस थाने के अधिकारीयों को हादसे की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती किया। इस मामले में पुलिस ने बस चालक जयमिन शंकरभाई पटेल को गिरफ्तार किया है। 

Created On :   2 May 2018 12:14 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story