जंगली सुअर के हमले में तीन महिलाएं हुई घायल

Three women injured in wild boar attack
जंगली सुअर के हमले में तीन महिलाएं हुई घायल
भंडारा जंगली सुअर के हमले में तीन महिलाएं हुई घायल

डिजिटल डेस्क, भंडारा। खेत में कार्य करते समय तीन महिलाओं पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। रविवार 9 जनवरी को दोपहर 12 बजे के दौरान तहसील के सरांडी (बु) खेत क्षेत्र में घटी। इस हमलें में सरांडी(बु) निवासी पारबता गणपत जिरितकार (50), रेखा रामदास राऊत (38) व सुभद्रा बाबूराव कुथे (55) गंभीर रूप से घायल हुई। रविवार सुबह महिलाएं सरांडी(बु) खेत अलग अलग तीन स्थानों पर खेती कार्ये कर रही थी। इस दौरान जंगल क्षेत्र से भटके एक जंगली सुअर ने तीनों महिलाओं पर हमला कर दिया। इस हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना की जानकारी जब ग्रामीणों को मिली तो उन्होने तुरंत घटनास्थल पहुंचकर घायल महिलाओं को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ केंद्र लाया। सरांडी(बु) स्वास्थ केंद्र में स्वास्थ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित नही होने से आगे के इलाज के लिए लाखांदुर के ग्रामीण अस्पताल में लाया गया। इस हमले में घायल महिलाओं के पैरों में गंभीर चोट आयी है। इस घटना की जानकारी लाखांदुर पुलिस को दी गई। गंभीर घायल महिलाओं को वन विभाग द्वारा मुआवजा देने की मांग हो रही है। 

Created On :   10 Jan 2022 1:28 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story