बफर एरिया में टाइगर उठा ले गया तेंदुए का शिकार

Tiger took the leopard hunt in the buffer area
बफर एरिया में टाइगर उठा ले गया तेंदुए का शिकार
तेंदुए ने की शिकार में मेहनत, टाइगर ने की मौज बफर एरिया में टाइगर उठा ले गया तेंदुए का शिकार

डिजिटल डेस्क,सिवनी। वन्यजीव भी दूसरों की मेहनत पर डाका डालने से नहीं चूकते। मौका मिलते ही वे शिकार पर टूट पड़ते हैं। ऐसा ही नजारा उस समय देखने को मिला जब तेंदुए द्वारा किए गए बंदर के शिकार को बाघ ने चुरा लिया। यह नजारा पेंच टाइगर रिजर्व के बफर एरिया में पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद किया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। करीब दो मिनट के वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि टाइगर ने बड़े ही आराम से बंदर को जबड़े में दबोचकर ले गया।

ये है स्थिति

जानकारी के अनुसार खवासा क्षेत्र में तेंदुए ने एक बंदर का शिकार किया था। वह उसे पेड़ पर लेकर चढऩे की तैयारी कर रहा था लेकिन तभी वहां पर टाइगर आ धमका। तेंदुआ ने शिकार को छोड़कर पेड़ पर चढ़ गया। बाघ की दहशत के कारण वह पेड़ से नीचे उतर नहीं पाया और आराम करने लगा। टाइगर ने बड़े ही आराम से तेंदुए के द्वारा किए गए शिकार को जबड़े में दबोचकर  उसे ले गया। यह सब कुछ तेंदुआ देखता ही रह गया।

Created On :   3 Sep 2022 6:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story