बाघ ने महिला पर किया हमला, इलाके में दहशत

By - Bhaskar Hindi |27 July 2017 7:54 AM IST
बाघ ने महिला पर किया हमला, इलाके में दहशत
डिजिटल डेस्क,चंद्रपुर। बाघ के आतंक के चलते पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। सावली तहसील के चकपेठ निवासी सुनंदा दिवाकर बारसागड़े पर घर में घुसकर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। भीड़ को देख बाघ भाग गया। इसके बाद वनविभाग को सूचना दी गई। वन विभाग के कर्मचारी और ग्रामीणों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। महिला की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।
Created On :   15 July 2017 12:06 PM IST
Next Story