टिप्पर ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, एक मृत, पांच घायल

Tipper hits tractor, one dead, five injured
टिप्पर ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, एक मृत, पांच घायल
नागरिकों ने फूंके वाहन  टिप्पर ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, एक मृत, पांच घायल

डिजिटल डेस्क, तिरोड़ा (गोंदिया). तिरोड़ा तहसील के ग्राम महालगांव में गोबर खाद लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर को रेत से भरे टिप्पर ने पीछे से टक्कर मार दी गई। इस घटना में ट्रैक्टर चालक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। जबकि अन्य पांच घायल हो गए। जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई गई है। मृतक ट्रैक्टर चालक का नाम महालगांव निवासी प्रशांत धर्मराज आगाशे (28) बताया गया है। यह घटना 15 जून को सुबह 8.30 से 9 बजे के दौरान घटित हुई। घायलों को उपचार के लिए गोंदिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। 

घटना के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 जून को सुबह 9 बजे के दौरान ग्राम महालगांव में गोबर खाद लेकर वापस आ रहे ट्रैक्टर क्रमांक एम.एच.35/ए.जी. 0628 को टिप्पर क्रमांक एम.एच.35/ए.जे. 4099 के चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद टिप्पर ने ट्रैक्टर के इंजन को 100 मीटर तक घसीटकर ले गया। इस घटना में ट्रैक्टर चालक प्रशांत आगाशे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि घायलों में गोविंद योगराज आगाशे (35), विशाल मुन्नालाल नागपुरे (22), गुलशन बलीराम कावड़े (19), उमेश शंकर आगाशे (18) एवं शैलेश मूलचंद भोयर (22) का समावेश है। घटना के बाद बड़ी संख्या में घटना स्थल पर जमा आक्रोशित ग्रामीणों ने रेत से भरे टिप्पर एवं ट्रैक्टर इंजिन में आग लगा दी। इससे दोनों जलकर खाक हो गए। घटना के बाद नागरिकों में राजस्व विभाग तथा पुलिस प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश दिखाई पड़ा। नागरिकों के विरोध प्रदर्शन के कारण धापेवाड़ा-गोंदिया मार्ग पर यातायात कुछ घंटों के लिए अवरुद्ध हो गया। बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप कर यातायात शुरु करवाया। घटना की जानकारी मिलते ही दवनीवाड़ा पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक का पंचनामा किया एवं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। नागरिकों के आक्रोश को देखते हुए गांव में कड़ा पुलिस बंदोबस्त लगाया गया है। 

Created On :   16 Jun 2022 7:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story