आज सिवनी, बरघाट, लखनादौन और घंसौर जनपदों में घमासान

Today there is a ruckus in Seoni, Barghat, Lakhnadaun and Ghansor districts.
आज सिवनी, बरघाट, लखनादौन और घंसौर जनपदों में घमासान
सिवनी आज सिवनी, बरघाट, लखनादौन और घंसौर जनपदों में घमासान

डिजिटल डेस्क, सिवनी। जिले में मंगलवार को कुरई, छपारा और केवलारी में उपसरपंचों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई। इसके साथ ही जिले में सभी तहसीलों में उपसरपंचों के निर्वाचन का कार्य पूरा हो चुका है। आज से जनपदों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरु हो रही है। दोनों प्रमुख दल अपने-अपने अध्यक्ष बनाने की कवायद में परिणाम आने के पहले से ही जुटे हुए हैं। ऐसे में आज कई स्थानों पर विवाद  की आशंका भी है।
चुन लिए गए उपसरपंच
मंगलवार को केवलारी, छपारा और कुरई में ग्राम पंचायतों में उप सरपंचों का निर्वाचन संपन्न हुआ। छपारा में 51, कु रई में 62 और केवलारी में 71 स्थानों पर उपसरपंचों का निर्वाचन हुआ। कई स्थानों पर पंचों और समर्थकों के बीच इस निर्वाचन के दौरान वाद विवाद की स्थिति निर्मित हुई लेकिन बाद में समझाइश पर मामले सुलझ गए।
आज से शुरु होगा जनपद अध्यक्ष चुनने का दौर
जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए आगामी 29 जुलाई को जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों का सम्मिलन आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए प्रथम चरण में 27 जुलाई एवं द्वितीय चरण में 28 जुलाई को जनपद पंचायत के निर्वाचित सदस्यों का सम्मिलन आयोजित किया जाएगा।
आज सिवनी, बरघाट में घमासान
जिले के सिवनी, बरघाट, लखनादौन और घंसौर में आज जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुनाव किया जाएगा। आज होने वाले इन चुनावों पर राजनीतिक प्रेक्षकों, वरिष्ठ राजनेताओं और आम जनता की निगाहें लगी हुईं हैं। इन चुनावों के नतीजे जिले की राजनीति की दिशा और दशा तय करने में महत्वपूर्ण होंगे। इन चुनावों में गोंगपा महत्वपूर्ण साबित होने वाली है।  लखनादौन की बात करें तो कुल 25 सीटों में से जहां भाजपा के 12, कांग्रेस के नौ, गोंगपा के तीन और एक निर्दलीय ने कब्जा किया है। यहां पर गोंगपा के समर्थित प्रत्याशियों में टूट की संभावना कम है। ऐसे में दोनों प्रमुख पार्टियां अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर सहमति बनाने का प्रयास कर रही हैं। वहीं बरघाट में कांग्रेस समर्थित 15 प्रत्याशी इन चुनावों में जीते हैं। बाकी की 10 सीटों में से भाजपा के पांच और पांच निर्दलीय को विजय मिली है। जिले के घंसौर जनपद में गोंगपा ने उल्लेखनीय विजय प्राप्त की है। यहां पर पार्टी के 13 समर्थित उम्मीदवार जीते हैं। वहीं कांग्रेस के चार, भाजपा के तीन समर्थित जीते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि किन सीटों पर किसके अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनते हैं।

Created On :   27 July 2022 1:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story