आंध्र प्रदेश जा रहा है टमाटर, इसलिए नागपुर की मंडी में थोक भाव बिक रहा 10 रुपए किलो

Tomato Supplies to Andhra Pradesh, so that wholesale market selling in 10 rupees per kg
आंध्र प्रदेश जा रहा है टमाटर, इसलिए नागपुर की मंडी में थोक भाव बिक रहा 10 रुपए किलो
आंध्र प्रदेश जा रहा है टमाटर, इसलिए नागपुर की मंडी में थोक भाव बिक रहा 10 रुपए किलो

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कलमना कृषि उत्पन्न बाजार समिति में इन दिनाें टमाटर की बंपर आवक हो रही है, फिर भी थोक बाजार में भाव 8 से 10 रुपए प्रति किलाे है। बताया जा रहा है कि नागपुर मंडी से बड़ी मात्रा में टमाटर आंध्रा प्रदेश जा रहा है। यही कारण है कि किसानों को टमाटर का भाव अच्छा मिल रहा है। नहीं तो बाजार में टमाटर के भाव 5 से 6 रुपए प्रति किलो होते। किसानों को इसी भाव में संतुष्ट होना पड़ता।

रोजाना मंडी से 2000 कैरेट टमाटर भेजा जा रहा है। इससे भले ही शहर की जनता को टमाटर महंगा मिल रहा है, लेकिन यह टमाटर उत्पादक किसानों  के लिए राहत की बात है। टमाटर के साथ ही मंडी में अन्य सब्जियों की भी भरपूर आवक हो रही है, जिसके चलते बाजार में सब्जियां काफी सस्ती मिल रही हैं। बाजार में पत्ता गोभी, फूल गोभी 5 रुपए किलो बिक रही है। मूलताई से आने वाली गोभी की आवक कम हो रही है, गोभी की आवक दिल्ली से हो रही है। जोधपुर से आ रही गाजर 8 से 9 तथा ककड़ी 8 से 12 रुपए प्रति किलो बिक रही है। हरी सब्जियां भी काफी सस्ती बिक रही हैं।

सब्जियां            थोक भाव (प्रति किलो)


टमाटर               10-12
फूल गोभी             4-5
पत्ता गोभी           6-7
हरी मिर्ची           22-25
धनिया              10-15
शिमला मिर्च       22-23
बैंगन                 10-12
मेथी                  20-25
मूली                 10-12
गाजर                 8-9
करेला               40-50
भिंडी                 60-70
पालक              10-12
चवला फल्ली     15-18
गवाल फल्ली     30-35
कुंदरू               15-18
कटहल             16-18
कद्दू                   8-10
लौकी               10-12
ककड़ी               8-12
परवल              22-25
कैरी                 50-60
सब्जियों के थोक भाव किलो आधार पर हैं, हालांकि सौदे प्रति मन (40 किलो) के आधार पर होते हैं।

भिंडी 70, करेला 50 रुपए किलो
जहां कुछ सब्जियां सस्ती मिल रही हैं, वहीं थोक बाजार में हाल ही में शुरू हुई भिंडी की कीमत 60 से 70 रुपए प्रति किलो है। आवक बढ़ने पर भाव घटने की संभावना व्यापारियों द्वारा व्यक्त की जा रही है। वहीं बाजार में करेला 40 से 50 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। बाजार में कैरी की आवक भी शुरू हो चुकी है, जो अभी 50 से 60 रुपए प्रति किलो बिक रही है।

Created On :   17 Jan 2019 6:41 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story