कुरई घाटी के एक छोर से आवागमन शुरू, 10 दिन में चलने लगेंगे भारी वाहन

Traffic started from one end of Kurai Valley
कुरई घाटी के एक छोर से आवागमन शुरू, 10 दिन में चलने लगेंगे भारी वाहन
कुरई घाटी के एक छोर से आवागमन शुरू, 10 दिन में चलने लगेंगे भारी वाहन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। खवासा मार्ग पर कुरई घाटी में महामार्ग निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। कुरई घाटी के एक छोर से आवागमन शुरू हो गया है। 10 दिन में पूरा मार्ग आवागमन के लिए खुल जाएगा। ट्रक, कंटेनर सहित अन्य सभी भारी वाहन इस मार्ग से चलने लगेंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने शुक्रवार को कुरई घाटी के कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि महामार्गों पर हो रही दुर्घटनाओं को रोकने की उपाययोजनाओं पर काम चल रहा है। राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 44 के खवासा मोहगांव के बीच 28 किलोमीटर के कुुरई घाटी में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। सुरक्षित रास्ता पार करने के लिए इस महामार्ग पर 14 अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है। वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए देश में इस तरह पहला प्रकल्प चलाया जा रहा है। 200 करोड़ की लागत निर्धारित थी। अंडरपास के कारण इस प्रकल्प का खर्च 960 करोड़ हो गया है। 14 अंडरपास 3415 मीटर लंबाई के हैं। 1 अक्टूबर 2020 से निर्माण कार्य शुुरू किया गया है। यह कार्य पूरा होने से रीवा की 500 किमी की दूरी केवल 8 घंटे में तय कर ली जाएगी।
 

Created On :   3 Jan 2021 10:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story