करंट लगने से हुआ दर्दनाक हादसा- छात्रा की मौत

Tragic accident due to electrocution – girl student died
करंट लगने से हुआ दर्दनाक हादसा- छात्रा की मौत
पाटणबोरी करंट लगने से हुआ दर्दनाक हादसा- छात्रा की मौत

डिजिटल डेस्क, पाटणबोरी. स्थानीय स्थानीय वार्ड नं.4 खड़कपुरा निवासी सुमय्या युनूस पठाण (17) इस छात्रा की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना रविवार की रात 10.30 बजे घटी। मृतक छात्रा कक्षा 11वीं में अध्ययनरत थी। वह रात में पढ़ाई करने के बाद आंगन में आयी। उसने चेहरे पर पानी छिड़का और गीले हाथ से टॉवेल तार पर डालने गई। तार में बिजली का करंट प्रवाहित होने से उसे जोरदार झटका लगा और वह नीचे गीर गई। गया। उसके गीरने की आवाज सुनकर उसकी मां दौड़ती बाहर आयी। उसे स्पर्श करने पर मां को भी करंट लगा। उसी समय उसके पिता ने मेन स्वीच बंद कर दिया। लड़की के हाथ से तार हटाया। शोर सुनकर उनका पड़ौसी दौड़ आया। उसकी मदद से सुमय्या को एक निजी अस्पताल ले गए। मगर रात के समय कोई चिकित्सक नहीं मिल पाया। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाने पर उन्होंने अादिलाबाद हॉस्पीटल रेफर किया। अादिलाबाद ले जाते समय उसकी मौत हो गई।सोमवार की सुबह 10 बजे अादिलाबाद पुलिस ने  शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करने भेजा। पोस्टमार्टम होने के बाद दोपहर में शव परिजनों को सौंपा गया। सोमवार दोपहर 3 बजे गमगीन वातावरण में उसका दफनविधि किया गया। इस समय गांव के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। वह पांढरकवड़ा के मल्टी हाईस्कूल की छात्रा थी। 10वीं में उसे अच्छे अंक मिले थे। दफनविधि दौरान उसके हाईस्कूल के अध्यापकगण, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। 

 

Created On :   21 March 2023 2:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story