रेलगाड़ियां 10 घंटे तक विलंबित, नमी की वजह से कोहरे की धुंध

डिजिटल डेस्क, नागपुर. बुधवार को नागपुर रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ियां 8 से 10 घंटे तक विलंब से पहुंचीं। इसमें कुछ गाड़ियां कोहरे के कारण, तो कुछ पटरी बिछाने से लेकर विभिन्न विकास कार्य के कारण विलंबित हुईं।
रेलगाड़ियां विलंब
हावड़ा-पुणे मेल -4 घंटे 32 मिनट
ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस -5 घंटे
आजाद हिंद एक्सप्रेस -7 घंटे 55 मिनट
शालीमार एक्स. -5 घंटे 28 मिनट
पुरी-अहमदाबाद एक्स. -4 घंटे 27 मिनट
हापा-पोरबंदर एक्स. -5 घंटे 41 मिनट
भुवनेश्वर एक्सप्रेस -2 घंटा 44 मिनट
रायगड़-निजामुद्दीन एक्स. -8 घंटे
नई दिल्ली-केरला एक्स. -9 घंटे
हावड़ा-अहमदाबाद एक्स. -2 घंटे
छत्तीसगढ़-अमृतसर एक्स. -1 घंटा 49 मिनट
दरभंगा-सिकंदराबाद एक्स. -1 घंटा
नमी की वजह से कोहरे की धुंध
विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बादलों की वजह से उपराजधानी के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे बुधवार को पूरे विदर्भ में ठिठुरन बढ़ गई। नागपुर का न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, हवा की दिशा हालांकि उत्तर-पूर्वी ही बनी हुई है। उत्तरी हवा आने के बाद ठंडी ज्यादा महसूस होगी। अगले 48 घंटों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है। बादल छाए रहेंगे, इसके साथ ही मौसम में नमी बनी रहेगी।
Created On :   5 Jan 2023 8:17 PM IST