- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- अधिकारियों के तबादले : जलज शर्मा...
अधिकारियों के तबादले : जलज शर्मा नागपुर मनपा के अतिरिक्त आयुक्त

By - Bhaskar Hindi |27 July 2020 1:15 PM IST
अधिकारियों के तबादले : जलज शर्मा नागपुर मनपा के अतिरिक्त आयुक्त
डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य सरकार ने सोमवार को चार आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। ग्रामीण विकास विभाग में पदभार संभालने से इंकार के बाद राजीव जलोटा को उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। आईटी विभाग के प्रधान सचिव एसवी श्रीनिवास को गृह निर्माण विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। जबकि उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव सौरभ विजय को मेडिकल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के पद पर भेजा गया है। 2014 बैच के आईएएस अधिकारी जलज शर्मा को नागपुर महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त के पद पर भेजा गया है।
Created On :   27 July 2020 6:44 PM IST
Next Story