दीवार ढहने से दिव्यांग शख्स की मौत

Traumatic accident - Divyang man dies due to wall collapse
दीवार ढहने से दिव्यांग शख्स की मौत
दर्दनाक हादसा दीवार ढहने से दिव्यांग शख्स की मौत

डिजिटल डेस्क, आर्णी। तहसील के महालुंगी ग्राम में दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें दीवार ढहने से उसके नीचे दबकर दिव्यांग शख्स की मौत हो गई। मृतक की उम्र 40 साल बताई जा रही है। विनोद राठोड हादसे का शिकार हो गया था। उसके पीछे पत्नी कल्पना, दो बेटियां रोशनी उम्र 12 साल, सलोनी उम्र 10 साल और एक बेटा वैष्णव है, जिसकी उम्र महज 7 साल बताई जा रही है। विनोद खेतिहर मजदूर था। जैसे तैसे काम कर घर का गुजारा चलता था। उसकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक परेशानी का संकट भी खड़ा है। पिछले तीन दिनो से जारी वर्षा के कारण दीवार ढह गई। जिसका खामियाजा विनोद को अपनी जान से हाथ धोकर भुगतना पड़ा।

विनोद अपने घर का काम कर रहा था, तभी दोपहर 3 बजे अचानक घर के पिछले हिस्से कि मिट्टी की दिवार भरभरा कर ढह गई। जिसके नीचे दबने से विनोद की मौत हो गई। घटना का पता चलते ही पड़ोसी और रहवासियों ने मिलकर दीवार के नीचे दबे विनोद को बाहर निकाला। उसके बाद ग्रामिण अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। पोस्टमार्टम के लिए उसका शव अस्पताल भेजा गया। हादसे के समय सभी परिजन घर में ही थे। जानकारी मिलते ही तहसीलदार परशराम भोसले ने मंडल अधिकारी और पटवारी को पंचनामा करने मौके पर भेजा।

 

Created On :   28 Sept 2021 12:24 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story