- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- त्र्यंबकेश्वर तीर्थ क्षेत्र का होगा...
त्र्यंबकेश्वर तीर्थ क्षेत्र का होगा विकास : CM फडणवीस

डिजिटल डेस्क, त्र्यंबकेश्वर(नाशिक) । राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, त्र्यंबकेश्वर तीर्थ क्षेत्र का विकास करने के लिए जल्द ही मंत्रालय में बैठक ली जाएगी। तीर्थ क्षेत्र के विकास के लिए राज्य शासन की ओर से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
मंगलवार को त्र्यंबकेश्वर में आयोजित संत निवृत्तिनाथ महाराज समाधि मंदिर जीर्णोद्धार कार्य के शुभारंभ एवं भक्त निवास उद्घाटन समारोह के अवसर पर वे संबोधित कर रहे थे। इस समय जिले के पालकमंत्री गिरीश महाजन, ग्रामविकास राज्यमंत्री दादा भुसे, संजय धोंगड़े, पवन भुतड़ा, जयंत गोसावी, पुरूषोत्तम लोहगांवकर, परवेज कोकणी के साथ अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उन्होंने आगे कहा, आज मुझे त्र्यंबकेश्वर के संत निवृत्तिनाथ महाराज की समाधि का दर्शन करने का अवसर मिला। इससे मैं बहुत खुश हूं। त्र्यंबकेश्वर तीर्थ क्षेत्र का विकास करने के लिए जल्द ही मंत्रालय में बैठक बुलाते हुए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। देश में भागवत धर्म को वारकरी संप्रदाय ने जिंदा रखा है, जो देश की एकता का प्रतीक है. कुंभमेला के दौरान सरकार ने हरसंभव मदद की। इसके चलते कुंभ पर्व उत्साह के माहौल में मनाया गया। जीवन में ईमानदारी से कार्य करते रहने का भरोसा भी इस अवसर पर उन्होंने दिलाया। दरमियान मुख्यमंत्री ने त्र्यंबकेश्वर का दर्शन लिया। मुख्यमंत्री का त्र्यंबकेश्वर में आगमन होते ही भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
स्मार्ट सिटी में तब्दील होगा नाशिक
राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, शेल्टर प्रदर्शन का जिस कल्पना के साथ नियोजन किया गया उससे नाशिक शहर सौ प्रतिशत स्मार्ट सिटी में तब्दील होगा। सबके लिए मकान यह घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएमवाई योजना शुरू की है। इससे आगामी समय में निर्माण क्षेत्र में सबसे अधिक निवेश होगा। वे शहर के डोंगरे वसतीगृह में क्रेडाई द्वारा आयोजित शेल्टर 2017 प्रदर्शनी समापण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस समय पालकमंत्री गिरीश महाजन, महापौर रंजना भानसी के भाजपा के विधायक, क्रेडाई के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Created On :   26 Dec 2017 7:39 PM IST