ब्राऊन शुगर के साथ महिला सहित गिरफ्त में दो

Two arrested along with woman with brown sugar
ब्राऊन शुगर के साथ महिला सहित गिरफ्त में दो
चंद्रपुर ब्राऊन शुगर के साथ महिला सहित गिरफ्त में दो

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। पुलिस थाना के डीबी दल  ने मंगलवार 1 नवंबर को बाबूपेठ स्थित एक मकान में छापामार कार्रवाई करते हुए घर से 1 लाख रुपए के करीब 38 ग्राम ब्राऊन शुगर सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पिछले कुछ दिनों से चंद्रपुर शहर में चरस, गांजा, गर्दा सहित  अन्य नशीले पदार्थ की बिक्री शुरू है।  दिनों दिन बढ़ रही नशीले पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने की मुहिम पुलिस ने शुरू की है। इसी के तहत मंगलवार को चंद्रपुर पुलिस थाना के अपराध शाखा प्रमुख एपीआई जयप्रकाश निर्मल को मिली सूचना के आधार पर छापामार कार्रवाई करते हुए दो लोगों को रंगेहाथ ब्राऊन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। जिसमें एक महिला आरोपी का समावेश होने की बात बताई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के बाबूपेठ रेल ब्रिज समीप निवासी मुख्य आरोपी अजय दुपारे के यहां ब्राऊन शुगर की बिक्री होने की जानकारी पुलिस को मिली। जानकारी के आधार पर एपीआई निर्मल ने कार्रवाई के पूर्व सिविल कोर्ट में छानबीन की दौरान उन्हंे यह जानकारी पक्की होने की पुष्टि होते ही  उन्होंने अपनी टीम के साथ घर पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान घर में स्थित आरोपी श्याम दुपारे व रेखा श्याम दुपारे की तलाशी लेने पर महिला के पास से पुलिस को लगभग 1 लाख 20 हजार रुपए के करीब का 38 ग्राम ब्राऊन शुगर मिला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी अजय दुपारे जिस पर रामनगर पुलिस थाना में 302 हत्या का मामला दर्ज है। वह ब्राऊन शुगर की बिक्री अपने माता-पिता की मदद से करता था। जबकि वह अब फरार होने की बात बताई गई।  कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक रवींद्र सिंह परदेसी, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुधीर नंदनवार के मार्गदर्शन व थाना निरीक्षक सुधाकर अंबोरे के मार्गदर्शन में डीबी दल प्रमुख एपीआई जयप्रकाश निर्मल तथा उनकी टीम ने की। 
 

Created On :   2 Nov 2022 7:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story