एक ही दिन तेंदुए के दो हमलों में एक की मौत, पकड़ा गया तेंदुआ

Two attacks of leopard on the same day, ones death, one serious
एक ही दिन तेंदुए के दो हमलों में एक की मौत, पकड़ा गया तेंदुआ
एक ही दिन तेंदुए के दो हमलों में एक की मौत, पकड़ा गया तेंदुआ

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। बाघ और तेंदुए के लिए प्रसिद्ध  विदर्भ खासतौर पर चंद्रपुर का फारेस्ट जोन इन दिनों लोगों के लिए खतरनाक होता जा रहा है। आए दिन वन्यजीवों के हमले की घटनाएं आने से लोग दहशत में हैं। शुक्रवार की सुबह तेंदुए ने दो जगह दो लोगों पर हमला किया जिसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने खास तैयारीयां की थी और आखिरकार यह तेंदुआ शनिवार सुबह वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया है।

खेत में कपास चुन रही महिला पर तेंदुए का हमला, महिला की मौत
जानकारी के अनुसार चंद्रपुर जिले के वरोरा तहसील अर्जुनी गांव परिसर के खेत में एक महिला शुक्रवार की सुबह कपास चुनने गई थी। महिला जब घर से निकली उस समय किसी ने सोचा न था कि आज उसका आखरी दिन होगा। महिला धोडुंजी नामक व्यक्ति के खेत में  कपास चुन रही थी, इसी बीच तेंदुए ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना दोपहर के दौरान होने से आसपास खेत में काम करने वाले खेत मजदूर महिला के चीखने की आवाज सुनकर दौड़े, लेकिन तब तक तेंदुए ने महिला को अपना निवाला बना लिया था। मरने वाली महिला का नाम निर्मला बबन श्रीरामे (45)  है।  

चौकीदारी कर रहे किसान को किया घायल
इसी तरह दूसरी घटना वरोरा के ही वायगांव भोयर में सामने आई। यहां के रहने वाले किसान विजय झाड़े खेत में फसल की रखवाली करने गये थे, जहां घात लगाए बैठे तेंदुए ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल विजय झाड़े को वरोरा उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वरोरा में दो माह में वन्यजीव के हमले में मौत की यह तीसरी घटना है। जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। कुछ दिनों पूर्व मार्निंग वॉक के लिए निकली बालिका पर भी बाघ ने हमला कर दिया था। रात के समय वन्यजीवों के डर कर रहने वाले लोग अब दिन के समय भी घर से निकलने से भयभीत हैं। बढ़ते घटनाओं से ग्रामीणों में तीव्र रोष व्याप्त है।  

Created On :   14 Dec 2018 8:46 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story