यूरिया मिश्रित पानी पीने से दो मवेशियों की मौत

Two cattle died after drinking urea mixed water
यूरिया मिश्रित पानी पीने से दो मवेशियों की मौत
साकोली यूरिया मिश्रित पानी पीने से दो मवेशियों की मौत

डिजिटल डेस्क, साकोली (भंडारा). पिंडकेपार निवासी बेनिराम लंजे के दो मवेशियों को रविवार,16 अप्रैल को सुबह के करीब अज्ञात व्यक्ति ने यूरिया का पानी पिला दिया जिससे दो मवेशियों की मृत्यु हो गई है। बेनीराम लंजे देर रात एक बजे तक पास ही में शादी में गए थे। रविवार को सुबह 6.00 बजे के करीब उठने पर उनके तबेले में बंधे दो मवेशियों को किसी अज्ञात व्यक्ति ने यूरिया का पानी पिलाने से दो गर्भवती मवेशियों की मृत्यु हो गयी। इसमें उनका करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। बेनिराम लंजे की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ साकोली पुलिस थाने में अपराध दर्ज किया गया है। रात-दिन मेहनत कर दुग्धपालन व्यवसाय करनेवाले बेनिराम लंजे के मवेशियों की मृत्यु होने से उनका बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। इस नुकसान का मुआवजा शासन दें। ऐसी मांग बेनिराम लंजे ने की है।  

Created On :   20 April 2023 1:59 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story