- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- पूर्व सरपंच के घर में दो करोड़ रुपए...
पूर्व सरपंच के घर में दो करोड़ रुपए की लूट
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर से सटे भिवंडी इलाके में चार हथियार बंद लुटेरों ने एक घर से करीब दो करोड़ रुपए की नकदी और जेवर लूट लिए। आरोपियों ने काल्हेर गांव में स्थित जिस बंगले में लूटपाट की वह गांव के पूर्व सरपंच का है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है। मामले में भिवंडी के नारपोली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत के मुताबिक हथियारबंद चार लुटेरे गुरूवार सुबह छह बजे के करीब बंगले पर पहुंचे। अंदर दाखिल होने के बाद आरोपियों ने हथियार की नोक पर घरवालों को बांध दिया इसके बाद घर में रखे 1 करोड़ 86 लाख रुपए की नकदी और गहने लूट लिए।
आरोपियों के जाने के बाद घरवालों ने पुलिस को फोन किया और मामले की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 392, 397, 452 के तहत लूटपाट, हथियारों की नोक पर धमकाने और जबरन घर में दाखिल होने के साथ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
Created On :   31 Jan 2020 12:48 PM GMT