- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- चुनावी रंजिश पर दो गुटों में खूनी...
चुनावी रंजिश पर दो गुटों में खूनी संघर्ष,11 घायल, दो गंभीर

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। पांच साल पहले मेघासिवनी के सरपंच पद के लिए चुनावी मैदान में उतरे दो प्रतिद्वंदी गुटों के बीच चल रहा मनमुटाव इतना बढ़ गया कि रविवार को दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। रविवार सुबह दोनों गुट आपसी समझौते के लिए इक_ा हुए थे। बातों ही बातों में विवाद इस हद तक बढ़ गया कि दोनों गुटों में लाठियां चलने लगी। इस विवाद में दोनों ओर के 11 लोग घायल हुए है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां भी इलाज के दौरान भी दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए थे। अस्पताल चौकी पुलिस, कोतवाली और धरमटेकड़ी चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया।
सीएसपी अशोक तिवारी ने बताया कि प्रशांत पिता जवाहर टेकरे और अविनाश पिता शंभूलाल उसरेठे चुनावी मैदान में उतरे थे। चुनाव अविनाश जीत गया था। पांच साल पूर्व हुए इस चुनाव के दौरान दोनों पक्षों में आपसी मनमुटाव हुआ था। दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है। गांव के कुछ लोगों ने आपसी समझौते के लिए रविवार को दोनों पक्षों को बुलाया था। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में दोनों ओर से लाठियां चली। मारपीट में एक पक्ष के छह और दूसरे पक्ष के पांच लोगों को चोटें आई है। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद नागपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर बलवा के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सरपंच अविनाश, दूसरे पक्ष के हरीश, प्रभात, प्रशांत और जवाहर को गिरफ्तार कर लिया है।
विवाद में यह हुए घायल-
अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह मेघासिवनी में हुए विवाद में रावेन्द्र ङ्क्षसह, प्रभात टेकरे, हरीश टेकरे, देवीलाल यादव, प्रशांत टेकरे, जवाहर टेकरे के अलावा दूसरे पक्ष के अविनाश, लोकेश उसरेठे, रामा उसरेठे, आकाश उसरेठे और मुरारी चंद्रवंशी को चोटें है। बताया जा रहा है कि रामा उसरेठे और आकाश उसरेठे की हालत गंभीर होने पर उन्हें नागपुर रेफर किया गया है।
Created On :   8 March 2020 11:01 PM IST