अवैध लोडेड बंदूक के साथ 2 शिकारी गिरफ्तार

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
अवैध लोडेड बंदूक के साथ 2 शिकारी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दो शिकारियों को कोंढाली पुलिस ने अवैध लोडेड बंदूक तथा मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। कोंढाली के थानेदार श्याम गव्हाने को गुप्त जानकारी मिली कि, दो लोग एक मोटरसाइकिल पर बंदूक लेकर जा रहे हैं। गव्हाने ने हे.कां. बाबूलाल राठोड़, कनीफ जाधव के साथ नागपुर-कोंढाली मार्ग पर आरोपियों की खोज शुरू की। मार्ग पर मोटर साइकिल क्र.-एम.एच.-31-एस.डब्ल्यू.-6851 पर आरोपी दीपक सिंह आनंद सिंह भोंड (36), विकास नगर, कोंढाली निवासी तथा सूरज सिंह थामन सिंह भोंड (50), सायखोड, कोंढाली को लोडेड बंदूक के साथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार आरोपी कोंढाली वनपरिक्षेत्र तथा समीपस्थ बोर टाइगर प्रोजेक्ट के जंगल में वन प्राणियों का शिकार कर उसकी बिक्री करते थे। थानेदार श्याम गव्हाने मामले की जांच कर रहे हैं।

आग से 1 लाख के कपड़े जलकर राख

महल परिसर में एक टेलर की दुकान में आग लगने से हजारों रुपए की कीमत के कपड़े जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण शार्टसर्किट बताया गया है। जानकारी के अनुसार महल स्थित नेरकर टेलर्स की दुकान है। इसके आस-पास कई कपड़ों की दुकान है। सुबह करीब 10 बजे अचानक दुकान में शॉर्टसर्किट होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। तत्काल दुकान मालिक मिलिंद नेरकर ने अग्निशमल दल को फोन पर सूचित किया। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और करीब 1 घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में दुकान में रखे 1 लाख के कपड़े जलकर राख हो गये।

 

Created On :   27 Jun 2019 12:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story