मोर का शिकार करने वाले दो शिकारी पकड़ाए, घर में पका रहे थे मांस, कुछ बेचने की तैयारी में थे 

Two hunters caught hunting peacock, were cooking meat at home, were preparing to sell some
मोर का शिकार करने वाले दो शिकारी पकड़ाए, घर में पका रहे थे मांस, कुछ बेचने की तैयारी में थे 
नागपुर मोर का शिकार करने वाले दो शिकारी पकड़ाए, घर में पका रहे थे मांस, कुछ बेचने की तैयारी में थे 

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सेमीनरी हिल्स वन परिक्षेत्र अंतर्गत माहुरझरी परिसर में मोर का शिकार करने वाले 2 शिकारियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई कर वन विभाग ने शुक्रवार की रात आरोपी रणजीत राजकुमार पवार सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार कलमेश्वर पुलिस स्टेशन अंतर्गत मौजा माहुरझरी के कुछ लोगों ने मोर का शिकार होने की जानकारी वन विभाग को दी थी। इसके आधार पर वन विभाग की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मोर का शिकार करने वाले दो आरोपियों को पकड़ लिया। जांच में पता चला कि, रणजीत पवार ने मोर का शिकार किया था। उनके घर में मोर का मांस भी पकाने के लिए रखा था। कुछ मांस बेचने की तैयारी में था। शिकारी के पास से जाल व नशीली दवा जब्त की गई। रणजीत के साथ एक ओर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ शुरू है। कार्रवाई उपवनसंरक्षक, नागपुर डॉ.  भरत सिंह हाडा  व सहायक वनसंरक्षक सुरेंद्र काले  के  मार्गदर्शन में की गई। 
 

Created On :   12 Feb 2023 6:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story