दुर्घटनाओं में दो की मौत, मामले की जांच पुलिस कर रही

Two killed in accidents, police is investigating the matter
दुर्घटनाओं में दो की मौत, मामले की जांच पुलिस कर रही
चंद्रपुर दुर्घटनाओं में दो की मौत, मामले की जांच पुलिस कर रही

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर. जिले के मूल और चिमूर के खड़संगी के पास हुई दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। मामले की जांच पुलिस कर रही है। जिले की मूल तहसील के बस स्थानक पर बस की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई है। मृतक का नाम सरिता मनोज कर्रेवार (26) है। बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। चिमूर तहसील के ग्राम बंदर से दोपहिया से खड़संगी जाते समय चिमूर-वरोरा राष्ट्रीय महामार्ग के मुरपार फाटे के आगे अज्ञात वाहन की टक्कर से दुपहिया चालक की मृत्यु हो गई। मृतक का नाम भूपेंद्र गजानन चिंचालकर (25) है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  

Created On :   5 Jun 2022 8:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story