- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- बाघ के हमलों में दो की मौत, लोगों...
बाघ के हमलों में दो की मौत, लोगों का फूटा गुस्सा

By - Bhaskar Hindi |25 Oct 2022 3:28 PM IST
चंद्रपुर बाघ के हमलों में दो की मौत, लोगों का फूटा गुस्सा
डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर/गड़चिरोली. चंद्रपुर जिले की भद्रावती तहसील के माजरी गांव में काम से वापस लौट रहे एक व्यक्ति पर बाघ ने हमला कर बस्ती से लगभग 200 मीटर घसीटकर ले गया। हमले में दीपू सियाराम महतो (38) की मौत हो गई। घटना सोमवार 24 अक्टूबर की रात 8 बजे हुई और शव रात 11 बजे मिला। घटना के लिए वेकोलि प्रशासन जिम्मेदार होने की बात कहते हुए संतप्त नागरिकों ने धरना देकर वेकोलि का कोयला परिवहन रोक दिया।
गड़चिरोली तहसील के कलमटोला गांव में नरभक्षी बाघ ने गांव से सटे वनविकास महामंडल के जंगल परिसर में एक चरवाहे को अपना निवाला बना डाला। मृत चरवाहे का नाम प्रभाकर तुकाराम निकुरे (60) है। घटना सोमवार की दोपहर को हुई।
Created On :   25 Oct 2022 8:57 PM IST
Next Story