- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- महिलाओं को वीडियोकॉल कर अश्लील हरकत...
महिलाओं को वीडियोकॉल कर अश्लील हरकत करने वाले दो धराए
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महिलाओं को वीडियो कॉल कर अश्लील हरकतें करने वाले दो मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में आरोपी हिंगोली जबकि दूसरे मामले में लातूर से गिरफ्तार किया गया है। मामले में एक महिला ने वर्सोवा जबकि दूसरी ने वीपी रोड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। अंधेरी इलाके में रहने वाली एक 26 वर्षीय शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि एक शख्स ने उसे वीडियो कॉल किया। महिला ने फोन उठाया तो सामने आरोपी बिना कपड़ों के खड़ा अश्लील हरकतें कर रहा था। आरोपी ने अपना चेहरा छिपा रखा था। महिला ने तुरंत फोन काटा और वर्सोवा पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत की। पुलिस ने आईपीसी और आईटी कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू की। आरोपी ने मोबाइल से सिम कार्ड निकाल लिया था लेकिन आईएमईआई नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिंगोली से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी का नाम सुधाकर काशिदे है।
सुरक्षारक्षक के तौर पर काम करने वाले काशिदे ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया। दूसरे मामले में गिरगांव इलाके में रहने वाली एक महिला ने वीपी रोड पुलिस स्टेशन में शिकायत की थी। महिला ने बताया कि उसे ह्वाट्सएप पर एक नंबर से अश्लील मैसेज आ रहे थे। उसने इसे नजरअंदाज किया लेकिन एक दिन आरोपी ने वीडियो कॉल किया। महिला ने फोन उठाया तो फोन करने वाला व्यक्ति बिना कपड़ों के खड़ा होकर अश्लील हरकतें कर रहा था। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने लातूर से शुभम कोकाटे नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Created On :   12 Jan 2020 12:39 PM GMT