तालाब में मछली पकड़ने गए दो बच्चे पानी में डूबे, गांव में छाया मातम

Two minor brothers died during fishing near a pond
तालाब में मछली पकड़ने गए दो बच्चे पानी में डूबे, गांव में छाया मातम
तालाब में मछली पकड़ने गए दो बच्चे पानी में डूबे, गांव में छाया मातम

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। ब्रम्हपुरी तहसील के गवराला स्थित एक तालाब के पास मछलियां पकड़ने गए दो सगे नन्हें भाईयों की डूबने से मौत हो गई।जुगनाला निवासी स्पंदन जोतिबा मेश्राम की उम्र 7 साल और आयुष जोतिबा मेश्राम की उम्र 4 साल बताई जा रही है। रविवार शाम हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा है। आपको बता दें, जुगनाला निवासी जोतिबा का खेत गवराला इलाके में है। रविवार को उनकी पत्नी और मां खेत में काम करने के लिए गए थे। कक्षा पहली में पढ़नेवाला स्पंदन और बालवाड़ी में पढ़नेवाला आयुष दोनों स्कूल के बाद घर लौटे। मां और दादी घर नहीं दिखीं तो दोनों खेत की ओर निकले। खेत में काम करनेवाली मां के पास पहुंचे। मां ने खाना खिलाने के बाद उन्हें घर जाने के लिए कहा। स्पंदन और आयुष घर जाने की बजाय पास के ही तालाब में मछलियां पकड़ने चले गए। वहां मौजूद एक व्यक्ती ने उन्हें जाने को कहा था। इसके बावजूद वो मछलिया पकड़ने तालाब में उतरे।

दर्दनाक हादसे में बच्चों की मौत 

दोनो गहरे पानी की चपेट में आ गए। पानी डूब गए और उनकी मौत हो गई। उधर जब मां और दादी शाम को घर लौटीं। जो दोनों नहीं दिखे। उन्होंने गांव में पूछताछ की। लेकिन दोनों का पता नही चला। लेकिन दोनो जब उन्हें ढूंढते हुए अपने खेत और तालाब के पास देखा। तब बच्चों की चप्पल दिखाई दी। आस पास ढूंढने पर दोनों तालाब में दिखे। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर पंचनामा किया। लाश को पोस्टमार्टम के लिए ब्रम्हपुरी के अस्पताल में लाया गया। इस दर्दनाक हादसे में दोनो बच्चों की जान लगे गई। बताया जा रहा है कि तालाब से मुरम का उत्खनन होता है। जिससे वहां गहराई होने से खुद को संभाल नहीं पाए। 

 

Created On :   25 March 2019 1:26 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story