यवतमाल में दो और कोरोना पॉजिटिव, आइसोलेशन वार्ड से 124 मरीजों की छुट्टी

Two more Corona positive in Yavatmal, 124 patients discharged from isolation ward
यवतमाल में दो और कोरोना पॉजिटिव, आइसोलेशन वार्ड से 124 मरीजों की छुट्टी
यवतमाल में दो और कोरोना पॉजिटिव, आइसोलेशन वार्ड से 124 मरीजों की छुट्टी

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को और 2 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिससे कोरोना पॉजिटिव कुल मरीजों की संख्या अब तक 90 हो चुकी है। तो वहीं आइसोलेशन वार्ड में 80 भर्ती है। शुक्रवार को आइसोलेशन वार्ड से 124 मरीजों को छुट्टी दी गई है। इन्हें छुट्टी लेने के बाद संस्थात्मक क्वॉरेंटाइन किया गया है। पिछले 24 घंटों में 2 नए मरीज को मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया है। फिलहाल आइसोलेशन कक्ष में 141 मरीज दाखिल हैं। उसमें संदेह के आधार पर 61 को दाखिल किया गया है।

पिछले 24 घंटों में 14 की रिपोर्ट यवतमाल मेडिकल कॉलेज को मिली है। जिसमें 12 नेगेटिव हैं और दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक नागपुर में 1162 लोगों के सैंपल भेजे गए थे। जिसमें से 1155 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है तो 7 लोगों के रिपोर्ट का इंतजार है। 1064 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। संस्थात्मक क्वॉरेंटाइन में 108 व होम क्वारेनटाईन  में 1081 दाखिल किया गया है।

Created On :   1 May 2020 2:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story