टिप्पर ने दोपहिया को मारी टक्कर, दो भाइयों की मौत- पिता गंभीर

Two-wheeler hit by tipper, death of two brothers - father injured
टिप्पर ने दोपहिया को मारी टक्कर, दो भाइयों की मौत- पिता गंभीर
दुर्घटना टिप्पर ने दोपहिया को मारी टक्कर, दो भाइयों की मौत- पिता गंभीर

डिजिटल डेस्क, गोंदिया. टिप्पर चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए दोपहिया वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। घटना में दोपहिया वाहन पर सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई, वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 29 जून की रात 7.30 बजे के दौरान तिरोड़ा-तुमसर मार्ग के मुंडीकोटा बस स्टैंड के सामने घटित हुई। मृतकों में पीयूष सुरेश कांबली (12), धुरूप सुरेश कांबली (15) का समावेश है। वहीं पिता सुरेश कांबली गंभीर रूप से घायल है। बता दें कि, पिछले कई दिनों से जिले में टिप्पर चालकों की लापरवाही से बेगुनाहों की दुर्घटनाओं में जान जा रही है। सबसे अधिक दुर्घटनाएं रेत का परिवहन करने वाले टिप्परों से हो रही है। विगत 15 दिन पूर्व ही तिरोड़ा तहसील के महालगांव मुरदाड़ा में रेत के टिप्पर से ट्रैक्टर की टक्कर हो गई थी। घटना में दो की मौत हो गई तथा चार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस प्रकार की अनेक घटनाएं घटित हो चुकी है।

 इसी कड़ी में तिरोड़ा-तुमसर मार्ग से घाटकुरोड़ा की ओर जाने वाले टिप्पर क्रमांक एमएच-40, एके-6326 के चालक ने टिप्पर लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए दोपहिया को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, दोपहिया वाहन पर बैठे पीयूष कांबली इस बालक को दूर तक घसीटते हुए टिप्पर ले गया। घटना में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पीयूष के बड़े भाई धुरूप की भी कुछ ही समय में मृत्यु हो गई। वहीं दोपहिया वाहन चालक पिता सुरेश कांबली गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही तिरोड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी। 
 

Created On :   1 July 2022 7:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story