वाहन की टक्कर में दुपहिया सवार घायल

डिजिटल डेस्क, खामगांव. वाहन की टक्कर से दुपहिया सवार व्यक्ति के घायल होने गया। घटना नांदूरा मार्ग पर स्थित यश एंटरप्राईजेस सुटाला बु सामने 4 फरवरी काे घटी। घायल दुपहिया सवार को तुरंत सामान्य अस्पताल में भर्ती किया गया, मामले में उपरोक्त टाटा मैजिक के चालक के खिलाफ विविध धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नांदूरा से घाटपुरी की ओर हायवे क्र 53 से विनायक श्रीराम तायडे उम्र 36 निवासी नांदूरा दुपहिया से 4 फरवरी को जा रहे थे। इस बीच सामने से गलत दिशा से आ रहे टाटा मैजिक मालवाहक वाहन क्रमांक एमएच 04 इएल 9292 के चालक आकाश क्षीरसागर ने वाहन तेज गति एवं लापरवाही। से चलाकर यश एंटरप्राईजेस सुटाला बु सामने दुपहिया को टक्कर मारी जिसमें दुपिया सवार विनाक तायडे गंभीर रुप से घायल हुए। इस मामले में विनायक श्रीमरा तायडे ने शिवाजी नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई एवं मेडिकल रिपोर्ट पर से पुलिस ने उपरोक्त वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 338 समेत धारा 119/177 मो वा का तहत अपराध दर्ज किया है। आगे की जांच थानेदार के मार्गदर्शन में पुलिस कर्मचारी कर रहे है।
Created On :   8 Feb 2023 6:12 PM IST