उद्धव ने दिखाया बाहर का रास्ता, मुंबई जाकर शक्ति प्रदर्शन के करने वाले हैं विधायक बांगर

Uddhav showed the way out, MLA Bangar is about to go to Mumbai to show his strength
उद्धव ने दिखाया बाहर का रास्ता, मुंबई जाकर शक्ति प्रदर्शन के करने वाले हैं विधायक बांगर
असली शिवसेना जिला प्रमुख होने का दावा उद्धव ने दिखाया बाहर का रास्ता, मुंबई जाकर शक्ति प्रदर्शन के करने वाले हैं विधायक बांगर

डिजिटल डेस्क, हिंगोली। शिवसेना विधायक संतोष बांगर ने हुंकार भरते हुए कहा कि वही असली शिवसेना जिला प्रमुख हैं और कोई भी उन्हें हटा नही सकता। कलमनुरी के शिवसेना विधायक संतोष बांगर अपने हजारों समर्थकों सहित मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का सत्कार करने मुंबई रवाना हुए। सोमवार शाम चार बजे सरकारी विश्रामगृह में बांगर के समर्थक और पार्टी के पदाधिकारी जुटे। जो 50 से अधिक वाहनों में सवार होकर रवाना हुए, इस दौरान वे अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। 

उद्धव ठाकरे ने जिलाप्रमुख पद से हटाया

विधायक संतोष बांगर हाल ही में उद्धव गुट छोड़कर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल हो गए हैं। विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव के दौरान बांगर ने ठाकरे के आदेश को ठुकराकर एकनाथ शिंदे के पक्ष में मतदान किया था। जिसके बाद ठाकरे गुट बांगर के खिलाफ हो गया। ठाकरे समर्थक गुट की बैठक में संपर्क प्रमुख आनंद जाधव ने जिले का नया जिला प्रमुख चयन करने के संकेत दिया था। इसी कडी में सोमवार को ठाकरे ने बांगर को हिंगोली जिला प्रमुख पद से हटा दिया। जिसकी जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधायक संतोष बांगर को फोन कर स्पष्ट कहा की उन्हें कोई भी जिला प्रमुख पद से हटा नही सकता। 

Created On :   11 July 2022 2:24 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story